🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

ओडिशा में नियम से परेशान आदिवासी युवक का कदम, बहन के कंकाल के साथ पहुंचा बैंक

Odisha Tribal Man: ओडिशा के क्योंझर में एक आदिवासी युवक अपनी मृत बहन के खाते से पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंचा. दस्तावेज न होने पर उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मामला इतना बढ़ा कि वह कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया.

विज्ञापन

Odisha Tribal Man: ओडिशा के क्योंझर में एक आदिवासी युवक अपनी मृत बहन के खाते से पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंचा. दस्तावेज न होने पर उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मामला इतना बढ़ा कि वह कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया.

विज्ञापन

Odisha Tribal Man: ओडिशा के क्योंझर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दियानाली गांव के रहने वाले जीतू मुंडा नामक आदिवासी व्यक्ति अपनी मृत बहन के बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंचा था. मामला 27 अप्रैल का बताया जा रहा है. बैंक में आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण वह पैसे नहीं निकाल सका और इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. इस घटना ने बैंकिंग प्रक्रिया और ग्रामीण क्षेत्रों में दस्तावेजी जानकारी की कमी को लेकर बहस छेड़ दी है.

बैंक में दस्तावेज नहीं होने से नहीं मिला पैसा

जानकारी के अनुसार, जीतू मुंडा अपनी मृत बहन के खाते से 20 हजार रुपये निकालने बैंक पहुंचा था. बैंक कर्मचारियों ने उससे मृत्यु प्रमाण पत्र और कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र मांगा, जो उसके पास मौजूद नहीं था. दस्तावेजों के अभाव में बैंक ने लेनदेन की अनुमति नहीं दी, जिससे वह परेशान हो गया और लगातार बैंक के चक्कर लगाता रहा.

3 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचा बैंक, मचा हड़कंप

बताया जाता है कि जीतू मुंडा अपनी बहन के कंकाल को कपड़े में लपेटकर करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंचा. बैंक परिसर में जैसे ही उसने कपड़ा खोला, वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. बैंक कर्मचारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा. बाद में स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बुलाया गया.

प्रशासन ने दी प्रतिक्रिया, प्रक्रिया तेज करने का आश्वासन

क्योंझर के सब-कलेक्टर उमा शंकर दलाई ने बताया कि आदिवासी व्यक्ति को बैंक प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं थी, जिसके कारण वह हताश हो गया. उन्होंने कहा कि मामला दस्तावेजों की कमी से जुड़ा है और प्रशासन आवश्यक प्रक्रिया को तेज करने में मदद कर रहा है. साथ ही मृत्यु प्रमाण पत्र और कानूनी वारिस प्रमाण पत्र की प्रक्रिया में तेजी लाकर बैंक से संबंधित राशि को वैध उत्तराधिकारी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-इस्तांबुल में गिरफ्तार दाऊद का गुर्गा सलीम डोला भारत लाया, एजेंसियों ने शुरू की पूछताछ

इसे भी पढ़ें-धारदार हथियार से महिला वकील पर हमला, सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान से शुरू की सुनवाई

इसे भी पढ़ें-रजनीकांत-धनुष समेत कई हस्तियों ने किया मतदान, सुबह 11 बजे तक 37.56% वोटिंग दर्ज

इसे भी पढ़ें-Bengal Voting LIVE 2026: मतदान के बीच मालदा ट्रेजरी में आग, 11 बजे तक 43% वोटिंग दर्ज

इसे भी पढ़ें-मिर्जापुर में ट्रकों की भिड़ंत; दो कारें आई चपेट में, 11 लोगों की गई जान

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
73%
2.9m/s
91%
शनि
28 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें