विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर निगम की नई पहल: DPR के लिए बनायेगा कंसल्टेंट पैनल, आर्किटेक्ट बहाली की झंझट खत्म

Bhagalpur News : भागलपुर नगर निगम ने डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेंट पैनल बनाने की पहल शुरू की है. इससे अलग-अलग आर्किटेक्ट बहाली की जरूरत खत्म होगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी. चयन प्रक्रिया टू-बिड सिस्टम से पूरी की जाएगी.

विज्ञापन

Bhagalpur News : शहर के विकास कार्यों को व्यवस्थित और तेज करने के लिए नगर निगम ने नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है. अब अलग-अलग परियोजनाओं के लिए बार-बार आर्किटेक्ट नियुक्त करने की प्रक्रिया से राहत मिलने वाली है. निगम प्रशासन अनुभवी कंसल्टेंट्स का एक पैनल बनाने जा रहा है, जो विभिन्न योजनाओं के लिए तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा. इस कदम को विकास योजनाओं में तेजी और गुणवत्ता सुधार की दिशा में अहम माना जा रहा है.

एक ही पैनल से मिलेगी तकनीकी मदद

निगम द्वारा प्रस्तावित इस व्यवस्था में चयनित कंसल्टेंट्स शहर की अलग-अलग परियोजनाओं के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेंगे. इसके साथ ही वे योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी भी करेंगे. इससे न केवल काम की गुणवत्ता बेहतर होगी, बल्कि समयसीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा करने में भी आसानी होगी. पहले हर प्रोजेक्ट के लिए अलग से आर्किटेक्ट या एजेंसी नियुक्त करनी पड़ती थी, जिससे प्रक्रिया लंबी हो जाती थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ऑनलाइन टेंडर के जरिए होगा चयन

कंसल्टेंट पैनल के गठन के लिए निगम ने एजेंसियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. पूरी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए टू-बिड सिस्टम अपनाया गया है. इसमें पहले तकनीकी बिड और उसके बाद वित्तीय बिड के आधार पर एजेंसियों का चयन किया जाएगा. इच्छुक एजेंसियों को निर्धारित शर्तों और मानकों का पालन करते हुए आवेदन करना होगा.

तय समय-सीमा में पूरी होगी प्रक्रिया

नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है. एक मई से 12 मई तक टेंडर अपलोड किए जाएंगे. इसके बाद 5 मई को प्री-बिड बैठक नगर निगम कार्यालय में आयोजित की जाएगी, जिसमें एजेंसियों के सवालों का समाधान किया जाएगा. तकनीकी बिड 12 मई को खोली जाएगी. इसके बाद आगे की प्रक्रिया तय नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी.

निगम प्रशासन को उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से शहर की विकास योजनाओं को बेहतर तकनीकी समर्थन मिलेगा. साथ ही परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में भी सहूलियत होगी, जिससे शहरी विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी और योजनाओं का लाभ लोगों तक जल्द पहुंचेगा.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बड़ा एनकाउंटर: सरकारी अधिकारी की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

इसे भी पढ़ें-बिहार में सरकारी कार्यालय के भीतर गोलियों की बौछार, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की हत्या

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में शूटआउट का CCTV फुटेज आया सामने, दफ्तर में घुसकर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर को मारी गोली

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
31.8 ° C
31.8 °
31.8 °
64%
4.2m/s
66%
मंगल
37 °
बुध
37 °
गुरु
37 °
शुक्र
37 °
शनि
38 °

अन्य खबरें