विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में शूटआउट का CCTV फुटेज आया सामने, दफ्तर में घुसकर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर को मारी गोली

Bihar Crime News: भागलपुर के सुल्तानगंज में नगर परिषद कार्यालय के अंदर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है जिसमें CCTV फुटेज भी सामने आया है. मजदूर के भेष में आए हमलावरों ने अचानक गोलीबारी कर दी. इस हमले में एक अधिकारी की मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में मंगलवार दोपहर नगर परिषद कार्यालय के भीतर हुई अंधाधुंध फायरिंग से जुड़ा CCTV फुटेज सामने आया है. सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर मजदूर के भेष में दफ्तर के अंदर दाखिल होते हैं और झोले में छिपाकर लाए हथियार निकालकर अचानक फायरिंग शुरू कर देते हैं. बाइक सवार बदमाशों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार और सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए.

इलाज के दौरान ईओ की मौत

घटना के बाद दोनों घायलों को सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया. हालांकि, रास्ते में ही कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मौत हो गई. वहीं सभापति राजकुमार गुड्डू का इलाज मायागंज अस्पताल में जारी है. डॉक्टरों के अनुसार उनके सिर में गोली लगी है और हालत नाजुक बनी हुई है.

सभापति को मारी गई कई गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने सभापति को निशाना बनाते हुए लगातार फायरिंग की. बताया जा रहा है कि उन्हें करीब पांच गोलियां लगी हैं. नगर परिषद कार्यालय परिसर से आठ से अधिक राउंड फायरिंग के साक्ष्य मिले हैं, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

बुलेट से आए तीन नकाबपोश, सीधे भीतर दाखिल

दोपहर के समय एक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल नगर परिषद कार्यालय परिसर में आकर रुकी. उस पर सवार तीनों युवक नकाबपोश थे और उनके हाथों में हथियार थे. बिना किसी रुकावट के वे सीधे भवन के अंदर दाखिल हुए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी चाल और हावभाव से स्पष्ट था कि वे किसी बड़े अपराध को अंजाम देने आए हैं. वे तेजी से सीढ़ियां चढ़ते हुए कार्यपालक पदाधिकारी के चैंबर की ओर बढ़ गए और कुछ ही क्षणों में स्थिति पूरी तरह बदल गई.

CCTV के आधार पर जांच तेज

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इसे भी पढ़ें-बिहार में सरकारी कार्यालय के भीतर गोलियों की बौछार, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की हत्या

इसे भी पढ़ें-निशांत कुमार की राज्यव्यापी यात्रा तय, मई से गांव-गांव पहुंचेंगे, जनता से करेंगे मुलाकात

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
31.8 ° C
31.8 °
31.8 °
64%
4.2m/s
66%
मंगल
37 °
बुध
37 °
गुरु
37 °
शुक्र
37 °
शनि
38 °

अन्य खबरें