🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में जनगणना और लू से निपटने की तैयारी तेज, DM ने दिए सख्त निर्देश

Bhagalpur News : भागलपुर में जनगणना और लू से निपटने को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. डीएम ने बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं और पेयजल सहित जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर में जनगणना और लू से निपटने को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. डीएम ने बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं और पेयजल सहित जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर में जनगणना कार्य और बढ़ती गर्मी को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारियों और प्रगणकों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में साफ कहा गया कि जनगणना का कार्य समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जाए, साथ ही लू की स्थिति से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर ठोस तैयारी सुनिश्चित की जाए. प्रशासन ने इस दौरान पानी, परिवहन और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया.

जनगणना कार्य को लेकर स्पष्ट निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रगणकों को 20-20 स्व-गणना फॉर्म भरवाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनगणना प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कार्य की नियमित समीक्षा करें और समय पर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं.

लू की स्थिति में तुरंत कार्रवाई का आदेश

गर्मी और संभावित लू को लेकर जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि यदि हालात गंभीर होते हैं तो आवश्यकतानुसार परिवहन को भी रोका जा सकता है. जिन क्षेत्रों में पानी की कमी या सुखाड़ जैसी स्थिति है, वहां के प्रखंड विकास पदाधिकारी तत्काल रिपोर्ट देंगे और वहां पेयजल की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी.

पेयजल और बुनियादी सुविधाओं पर फोकस

बैठक में चापाकल लगाने और नल-जल योजना की स्थिति की अग्रिम जांच करने के निर्देश दिए गए. जिलाधिकारी ने कहा कि चापाकल निर्माण से जुड़े मिस्त्रियों से अभी से संपर्क स्थापित कर लिया जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत काम शुरू कराया जा सके. साथ ही, पीएचईडी के अधिकारियों को प्रखंड स्तर पर समन्वय बनाकर काम करने को कहा गया.

आंगनबाड़ी और आपदा मित्रों को भी जिम्मेदारी

छोटे बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं और विकास मित्रों को पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा आपदा मित्रों को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके. प्रशासन का फोकस है कि लू और गर्मी के प्रभाव को कम करते हुए लोगों को अधिकतम राहत दी जा सके.

इसे भी पढ़ें-चिकन पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, शुरू हुआ जागरूकता अभियान

इसे भी पढ़ें-भागलपुर निगम की नई पहल: DPR के लिए बनायेगा कंसल्टेंट पैनल, आर्किटेक्ट बहाली की झंझट खत्म

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
28 ° C
28 °
28 °
83%
3.1m/s
23%
शनि
32 °
रवि
32 °
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
31 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें