विज्ञापन

वायरल वीडियो

दीदी का गढ़ ढहा: भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी की जीत, ममता बनर्जी 15105 वोट से हारीं

Bhabanipur Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भवानीपुर सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला जहां शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराकर सभी को चौंका दिया. नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में जीत दर्ज कर उन्होंने अपनी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत कर लिया. इस हार के साथ ममता बनर्जी का लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का सपना अधूरा रह गया.

विज्ञापन

Bhabanipur Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव दर्ज कराया है. भाजपा के वरिष्ठ नेता Suvendu Adhikari ने भवानीपुर सीट पर अप्रत्याशित जीत हासिल करते हुए मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को पराजित कर दिया. देर रात आए अंतिम आंकड़ों के मुताबिक अधिकारी ने 15,105 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. यह दूसरा अवसर है जब उन्होंने ममता बनर्जी को चुनाव में शिकस्त दी है.

नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में भी जीत, चुनौती को किया सच साबित

चुनाव से पहले ही शुभेंदु अधिकारी ने सार्वजनिक मंचों से भवानीपुर में मुकाबले की बात कही थी. उन्होंने न केवल नंदीग्राम सीट पर अपनी पकड़ बरकरार रखी, बल्कि भवानीपुर में भी जीत हासिल कर अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की. उनके समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने भी प्रचार किया था. चुनावी रैलियों और रोड शो का असर अंतिम नतीजों में साफ तौर पर दिखाई दिया.

चौथी बार सत्ता में वापसी का सपना टूटा, रिकॉर्ड अब भी कायम

ममता बनर्जी इस चुनाव में लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के लक्ष्य के साथ उतरी थीं. हालांकि भवानीपुर में हार के साथ उनका यह प्रयास सफल नहीं हो सका. पश्चिम बंगाल के इतिहास में लगातार पांच बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड अब भी Jyoti Basu के नाम दर्ज है. वहीं Bidhan Chandra Roy भी अपने कार्यकाल के दौरान चुनाव नहीं हारे थे.

दो सीटों पर जीत दर्ज करने वाले नेताओं में शुभेंदु और हुमायूं शामिल

इस चुनाव में दो सीटों पर जीत हासिल करने वाले नेताओं में शुभेंदु अधिकारी का नाम प्रमुख रहा. उन्होंने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं Humayun Kabir ने अपनी पार्टी AJUP के टिकट पर दो सीटों से जीत हासिल कर राज्य की राजनीति में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव के नतीजों ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया, जहां शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराकर सबको चौंका दिया. इस जीत के साथ भाजपा को निर्णायक बढ़त मिली और राज्य की सत्ता का समीकरण बदल गया. नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में जीत दर्ज कर शुभेंदु ने अपनी राजनीतिक ताकत साबित की, जबकि ममता बनर्जी का चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का सपना अधूरा रह गया.

शुरुआती राउंड में बेहद करीबी मुकाबला

मतगणना के पहले दो से तीन राउंड में दोनों उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर बेहद कम रहा. शुरुआती आंकड़ों में कभी शुभेंदु अधिकारी आगे दिखे तो कभी ममता बनर्जी ने बढ़त हासिल की. इस दौरान अंतर कुछ सौ से लेकर एक-दो हजार वोटों के बीच ही घूमता रहा, जिससे यह साफ हो गया कि मुकाबला आखिरी राउंड तक जाएगा.

तीसरे से छठे राउंड में ममता ने बनाई बढ़त

तीसरे राउंड के बाद ममता बनर्जी ने धीरे-धीरे बढ़त बनानी शुरू की. चौथे और पांचवें राउंड तक यह अंतर बढ़कर लगभग 8 हजार से 16 हजार वोटों तक पहुंच गया. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस खेमे में उत्साह देखा गया और पार्टी कार्यकर्ता बढ़त को निर्णायक मानकर प्रतिक्रिया देने लगे. छठे राउंड तक ममता बनर्जी ने 19 हजार से अधिक वोटों की बढ़त बना ली थी.

सातवें से दसवें राउंड में अंतर घटा

जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, मुकाबला फिर से दिलचस्प हो गया. सातवें से दसवें राउंड के बीच भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने अंतर कम करने की कोशिश की. कई राउंड में वोटों का गैप घटकर 10 हजार के आसपास पहुंच गया. इस दौरान चुनावी माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया क्योंकि हर राउंड में आंकड़े बदलते रहे.

12वें राउंड में ममता फिर मजबूत

12वें राउंड की गिनती के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. ताजा आंकड़ों के अनुसार वह 7 हजार से अधिक वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. इस राउंड के बाद तृणमूल कांग्रेस खेमे में फिर से राहत और उत्साह देखा जा रहा है, जबकि भाजपा खेमे में अभी भी उम्मीद बरकरार है कि अंतिम राउंड में तस्वीर बदल सकती है.

शुभेंदु अधिकारी की रणनीति पर नजर

भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी लगातार अंतर को कम करने की कोशिश कर रहे हैं. उनके समर्थकों का कहना है कि अंतिम चरण की गिनती में मुकाबला और भी करीबी हो सकता है. हालांकि अभी तक ममता की बढ़त पूरी तरह खत्म नहीं हो पाई है.

भवानीपुर बनी सबसे हाई-वोल्टेज सीट

भवानीपुर सीट इस चुनाव में सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र नहीं बल्कि बंगाल की राजनीतिक दिशा का प्रतीक बन गई है. विविध मतदाता वर्ग और राजनीतिक महत्व के कारण यहां हर राउंड का परिणाम राज्य की सियासत पर असर डाल रहा है. इसी वजह से पूरे राज्य और देश की नजर इस सीट पर टिकी हुई है.

इसे भी पढ़ें-ममता बनर्जी का पहला बयान: काउंटिंग सेंटर में रोक का आरोप, घर के बाहर जय श्रीराम नारेबाजी का दावा

इसे भी पढ़ें-बंगाल में फालता सीट पर चुनाव रद्द, 285 बूथों पर फिर से मतदान का आदेश, आयोग का बड़ा एक्शन

इसे भी पढ़ें-बंगाल में मतगणना के दिन हाई अलर्ट, 700 CAPF कंपनियां रहेंगी तैनात, QR ID अनिवार्य

इसे भी पढ़ें-आई-पैक केस में बड़ा अपडेट, बंगाल में मतदान खत्म होते ही डायरेक्टर को मिली जमानत

इसे भी पढ़ें-शाम 5 बजे तक 90% मतदान, कई जिलों में रिकॉर्ड वोटिंग और अलग-अलग घटनाएं दर्ज

इसे भी पढ़ें-हावड़ा की 16 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग, 36 लाख से ज्यादा मतदाता तैयार

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
38.1 ° C
38.1 °
38.1 °
34%
4.1m/s
64%
रवि
37 °
सोम
42 °
मंगल
38 °
बुध
29 °
गुरु
31 °

अन्य खबरें