🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,532.25 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,581.42 💵 USD / INR : ₹ 96.30 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,532.25 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,581.42 💵 USD / INR : ₹ 96.30 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

घर से रवाना हुए विजय, आज सुबह 10 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल गांधी रहेंगे मौजूद

tamilnadu cm oath : तमिलनाडु में आज नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई में आयोजित किया जाएगा. नेहरू स्टेडियम में सुबह 10 बजे यह बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम शुरू होगा. राज्य में नई सरकार गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

विज्ञापन

tamilnadu cm oath : तमिलनाडु में आज नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई में आयोजित किया जाएगा. नेहरू स्टेडियम में सुबह 10 बजे यह बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम शुरू होगा. राज्य में नई सरकार गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

विज्ञापन

tamilnadu cm oath : तमिलनाडु में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और लोकभवन से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम रविवार सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके में कड़े इंतजाम किए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. बताया जा रहा है कि नामित मुख्यमंत्री विजय अपने आवास से रवाना हो चुके हैं और समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर शपथ ग्रहण करेंगे.

राज्यपाल ने बहुमत साबित करने के लिए दिया समय

राज्यपाल आर. एन. रवि ने विजय को 13 मई या उससे पहले विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए समय दिया है. इससे पहले विजय ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर समर्थन पत्र सौंपे. इनमें विदुथलाई चिरूथईगल काची (वीसीके) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) का समर्थन शामिल बताया जा रहा है. दोनों दलों के पास दो-दो सीटें हैं और इनके समर्थन को सरकार गठन के लिए अहम माना जा रहा है.

विधानसभा समीकरण में टीवीके को मिला बढ़त का दावा

समर्थन पत्रों की समीक्षा के बाद राज्यपाल ने सरकार गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की अनुमति दी है. इसके बाद तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की स्थिति 234 सदस्यीय विधानसभा में मजबूत होती दिखाई दे रही है और पार्टी के पास अब लगभग 120 विधायकों का समर्थन बताया जा रहा है.

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता

शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की मौजूदगी भी देखने को मिलेगी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से चेन्नई रवाना हो चुके हैं. उनके अलावा विपक्ष के अन्य कुछ प्रमुख नेताओं के भी समारोह में शामिल होने की संभावना है, जिससे यह आयोजन राजनीतिक रूप से और अधिक महत्वपूर्ण बन गया है.

कांग्रेस नेता माणिकम टैगोर ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता माणिकम टैगोर ने विजय को बधाई देते हुए कहा है कि तमिलनाडु की जनता बदलाव और नई उम्मीदों की ओर देख रही है और लोग ऐसी सरकार चाहते हैं जो सामाजिक न्याय, विकास और पारदर्शिता के आधार पर काम करे.

इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु में TVK के लिए बहुमत का रास्ता खुला, कांग्रेस के बाद वाम दलों ने दिया समर्थन

इसे भी पढ़ें-TVK सरकार गठन की दौड़ तेज, विजय की राज्यपाल से दूसरी मुलाकात के बाद बढ़ी सियासी हलचल

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
25.7 ° C
25.7 °
25.7 °
88%
2.7m/s
2%
शुक्र
33 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें