🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

झारखंड में बढ़ेगी ट्रैफिक मॉनिटरिंग, परिवहन विभाग ने MVI के 21 नए पदों को दी मंजूरी

Jharkhand MVI Post: झारखंड में सड़क सुरक्षा और वाहन जांच व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है. परिवहन विभाग ने MVI के 21 अतिरिक्त पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है. नए पदों से फिटनेस जांच, ड्राइविंग टेस्ट और ट्रैफिक मॉनिटरिंग में तेजी आएगी.

विज्ञापन

Jharkhand MVI Post: झारखंड में सड़क सुरक्षा और वाहन जांच व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है. परिवहन विभाग ने MVI के 21 अतिरिक्त पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है. नए पदों से फिटनेस जांच, ड्राइविंग टेस्ट और ट्रैफिक मॉनिटरिंग में तेजी आएगी.

विज्ञापन

Jharkhand MVI Post: झारखंड सरकार ने राज्य में बढ़ते वाहनों के दबाव और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है. परिवहन विभाग ने मोटरयान निरीक्षक (MVI) के 21 अतिरिक्त पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद राज्य में MVI के कुल स्वीकृत पदों की संख्या 49 से बढ़कर 70 हो जाएगी.

जिलों में कार्यभार के आधार पर हुआ पदों का बंटवारा

परिवहन विभाग की अधिसूचना के अनुसार जिन जिलों में वाहनों की संख्या और विभागीय कामकाज अधिक है, वहां अतिरिक्त पदों की संख्या भी ज्यादा रखी गई है. रांची, हजारीबाग और पूर्वी सिंहभूम को दो-दो अतिरिक्त पद दिए गए हैं. वहीं पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा और पाकुड़ में भी दो-दो नए पद स्वीकृत किए गए हैं.

इनके अलावा निम्न जिलों को एक-एक अतिरिक्त MVI पद आवंटित किया गया है.

  • धनबाद
  • गुमला
  • लोहरदगा
  • कोडरमा
  • चतरा
  • साहेबगंज
  • लातेहार
  • सिमडेगा
  • जामताड़ा

विभाग का मानना है कि इससे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में लंबित कार्यों का निपटारा तेजी से हो सकेगा.

बढ़ती गाड़ियों ने बढ़ाया विभागीय दबाव

सरकार ने माना है कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में निजी और व्यावसायिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ी है. इसके चलते वाहन फिटनेस जांच, ड्राइविंग टेस्ट, सड़क सुरक्षा निगरानी और टैक्स वसूली जैसे कार्यों का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा था.

हालांकि राज्य के सभी 24 जिलों में पहले से MVI पद स्वीकृत थे, लेकिन मौजूदा संख्या पर्याप्त नहीं मानी जा रही थी. इसी वजह से अतिरिक्त पदों के सृजन का निर्णय लिया गया. इन पदों पर होने वाले खर्च का वहन परिवहन विभाग अपने बजट से करेगा.

नए MVI संभालेंगे कई अहम जिम्मेदारियां

सरकार की योजना के अनुसार नए मोटरयान निरीक्षकों की नियुक्ति से सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था दोनों में सुधार होगा. इनके जिम्मे कई महत्वपूर्ण कार्य होंगे.

  • कमर्शियल और निजी वाहनों की तकनीकी फिटनेस जांच.
  • सड़क दुर्घटनाओं के बाद वाहनों का तकनीकी मुआयना.
  • ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने से पहले चालक की दक्षता जांच.
  • मोटर वाहन कर संग्रह और प्रदूषण मानकों की निगरानी.
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाना.
  • आपदा या विशेष परिस्थिति में वाहनों का अधिग्रहण करना.

परिवहन विभाग का कहना है कि नए पदों के सृजन से विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आएगी, साथ ही सड़क सुरक्षा मानकों को लागू करने में भी मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ें-झारखंड में पीडीएस डीलरों पर बढ़ा आर्थिक संकट, 50 करोड़ से ज्यादा कमीशन भुगतान अटका

इसे भी पढ़ें-झारखंड में मलेरिया का विस्फोट, 42 हजार पार केस; 5 जिले बने हॉटस्पॉट

इसे भी पढ़ें-रांची में उग्रवादी नेटवर्क पर वार, ईरबा के पास खदेड़कर पकड़े गए 2 आरोपी, कट्टा-सिम जब्त

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
31.2 ° C
31.2 °
31.2 °
66%
1.5m/s
24%
रवि
29 °
सोम
32 °
मंगल
32 °
बुध
32 °
गुरु
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें