🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,950.56 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,502.57 💵 USD / INR : ₹ 96.17 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,950.56 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,502.57 💵 USD / INR : ₹ 96.17 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर के नाथनगर में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Bhagalpur News : नाथनगर और आसपास के क्षेत्रों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. टावर लाइन में मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह से दोपहर तक शटडाउन रहेगा. विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : नाथनगर और आसपास के क्षेत्रों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. टावर लाइन में मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह से दोपहर तक शटडाउन रहेगा. विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर के नाथनगर और आसपास के इलाकों में गुरुवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. नाथनगर पावर सब स्टेशन की मुख्य टावर लाइन में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी. इस दौरान उपभोक्ताओं को कुछ समय के लिए बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा.

विद्युत विभाग के अनुसार यह कार्य ट्रांसमिशन लाइन के रखरखाव से जुड़ा है, जो सुरक्षा और बेहतर आपूर्ति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है.

टावर लाइन में मेंटेनेंस के कारण लिया गया शटडाउन

सहायक विद्युत अभियंता स्वर्णिम कुमार ने बताया कि नाथनगर पावर सब स्टेशन को बिजली आपूर्ति मुख्य रूप से टावर लाइन के माध्यम से की जाती है. यह लाइन ट्रांसमिशन विभाग के अंतर्गत आती है, जिसमें तकनीकी कार्य किया जाना जरूरी है.

इसी वजह से निर्धारित समय के लिए आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि मेंटेनेंस कार्य सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके.

वैकल्पिक व्यवस्था से आंशिक आपूर्ति जारी रहेगी

विद्युत विभाग ने यह भी बताया कि इस दौरान नाथनगर पावर सब स्टेशन के कुछ फीडरों को वैकल्पिक स्रोत से बिजली उपलब्ध कराई जाएगी. हालांकि, यह आपूर्ति रोटेशन के आधार पर होगी, जिससे कुछ क्षेत्रों में बिजली की उपलब्धता सीमित रह सकती है.

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान बिजली कटौती को लेकर सहयोग करें. अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य भविष्य में निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है.

इसे भी पढ़ें-विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का जिम्मा अब पुल निर्माण निगम के पास, दो स्तर पर होगा काम

इसे भी पढ़ें-सुलतानगंज के 13 स्कूलों ने नहीं दिया 50 हजार खर्च का हिसाब, शिक्षा विभाग सख्त

इसे भी पढ़ें-विक्रमशिला सेतु पर बनेगा बेली ब्रिज, BRO की टीम भागलपुर पहुंची, जल्द शुरू होगा काम

इसे भी पढ़ें-फेरी सेवा में बच्चों का किराया 25 और बड़ों का 50 रुपये, वाहनों के लिए भी दर तय

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
29 ° C
29 °
29 °
74%
1.5m/s
32%
शुक्र
28 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें