विज्ञापन

वायरल वीडियो

विक्रमशिला पुल निरीक्षण के बाद पप्पू यादव का तीखा बयान, बोले—दोषी कंपनी को हो फांसी

Bhagalpur News : पप्पू यादव एसडीआरएफ स्टीमर से भागलपुर पहुंचे और विक्रमशिला पुल का निरीक्षण किया. उन्होंने समानांतर पुल की निर्माण गुणवत्ता और व्यवस्था पर सवाल उठाए. साथ ही कई गंभीर अनियमितताओं को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव(Pappu Yadav) ने एसडीआरएफ की स्टीमर से विक्रमशिला पुल और उसके समानांतर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर पिलरों की स्थिति देखी और पूरे निर्माण कार्य पर सवाल उठाए.

निरीक्षण के बाद उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुल टूटने के दोषी कंपनी को फांसी होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने निर्माण एजेंसी SP Singla Construction पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यह कंपनी एक नहीं, बल्कि कई पुलों की विफलताओं के लिए जिम्मेदार रही है.

उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए कम से कम 10 स्टीमर चलाए जाने चाहिए, जबकि उनकी ओर से एक स्टीमर और पांच नावें मुफ्त सेवा के रूप में चलाई जाएंगी.

पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि नाविकों से 300 रुपये कमीशन लिया जा रहा है और बच्चों से भी 100 रुपये वसूले जा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि शाम के बाद छात्रों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है.

समानांतर पुल में इस्तेमाल हो रहे सरिया की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह सामग्री खराब है और लंबे समय में पुल की मजबूती पर असर डाल सकती है.

उन्होंने सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उद्योगपतियों को तीन लाख करोड़ रुपये देने के लिए पैसा है, लेकिन जनता की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जा रही.

सांसद ने यह भी दावा किया कि उन्होंने इस कंपनी के खिलाफ करीब 50 बार संसद में आवाज उठाई है.

अंत में उन्होंने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां एक दिन में पुल बन जाता है, जबकि यहां 10 दिन में भी काम को सुरक्षित तरीके से पूरा नहीं किया जा सका.

इसे भी पढ़ें-विक्रमशिला सेतु पर ट्रैफिक का नया फॉर्मूला, बेली ब्रिज से बारी-बारी गुजरेंगे वाहन

इसे भी पढ़ें-विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का जिम्मा अब पुल निर्माण निगम के पास, दो स्तर पर होगा काम

इसे भी पढ़ें-विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का जिम्मा अब पुल निर्माण निगम के पास, दो स्तर पर होगा काम

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
48%
4.5m/s
100%
बुध
36 °
गुरु
38 °
शुक्र
38 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें