🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,002.93 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,698.32 💵 USD / INR : ₹ 95.74 📈 Sensex : 77,235.46 (-0.99%) 📊 Nifty 50 : 24,154.90 (-0.55%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,002.93 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,698.32 💵 USD / INR : ₹ 95.74 📈 Sensex : 77,235.46 (-0.99%) 📊 Nifty 50 : 24,154.90 (-0.55%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Patna News: सचिवालय की पिंक बसों का समय बदला, अब एक घंटा पहले चलेंगी

Patna News: पटना में सचिवालय जाने वाली महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है. पिंक बस सेवा अब शाम छह बजे की जगह पांच बजे से शुरू होगी. बीएसआरटीसी ने महिला कर्मियों की शिकायतों के बाद यह फैसला लिया है.

विज्ञापन

Patna News: पटना में सचिवालय जाने वाली महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है. पिंक बस सेवा अब शाम छह बजे की जगह पांच बजे से शुरू होगी. बीएसआरटीसी ने महिला कर्मियों की शिकायतों के बाद यह फैसला लिया है.

विज्ञापन

Patna News: पटना में सचिवालय आने-जाने वाली महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने पिंक बस सेवा के समय में बदलाव करते हुए इसे अब पहले से एक घंटा पहले संचालित करने का फैसला लिया है. नया समय मंगलवार से लागू कर दिया गया है.

अब तक महिला कर्मियों के लिए आरक्षित पिंक बसों का संचालन शाम छह बजे से किया जा रहा था, लेकिन कार्यालय से जल्दी निकलने वाली कर्मचारियों को इससे परेशानी हो रही थी. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद निगम ने बसों के समय में बदलाव किया है.

शाम पांच बजे से उपलब्ध रहेंगी पिंक बसें

नई व्यवस्था के तहत अब पिंक बसें शाम पांच बजे से ही विकास भवन और विश्वेश्वरैया भवन के पास खड़ी मिलेंगी. महिला कर्मचारी कार्यालय से निकलते ही इन बसों का लाभ उठा सकेंगी.

निगम अधिकारियों ने बताया कि बसों को यात्रियों के बैठते ही रवाना किया जाएगा, ताकि किसी को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े. इससे खास तौर पर दूरदराज से आने वाली महिला कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी.

सचिवालय सेवा में चल रही हैं 11 बसें

सचिवालय स्पेशल सेवा के तहत फिलहाल कुल 11 बसों का संचालन किया जा रहा है. इनमें पांच पिंक बसें सिर्फ महिला कर्मचारियों के लिए आरक्षित हैं. इसके अलावा छह इलेक्ट्रिक बसें भी चलाई जा रही हैं, जिनमें पुरुष और महिला दोनों कर्मचारी सफर कर सकते हैं.

इलेक्ट्रिक बसों का संचालन पहले की तरह शाम छह बजे से ही किया जाएगा. ये बसें विकास भवन और विश्वेश्वरैया भवन के सामने से खुलेंगी.

सुबह तय समय पर पहुंचेगी सभी बसें

बीएसआरटीसी ने सुबह की सेवा के लिए भी समय निर्धारित किया है. सभी बसों को सुबह नौ बजे से लेकर 9:20 बजे के बीच सचिवालय परिसर पहुंचना होगा ताकि कर्मचारियों को समय पर दफ्तर पहुंचने में परेशानी न हो.

पहले ही दिन मिला अच्छा रिस्पॉन्स

नई सचिवालय बस सेवा को कर्मचारियों का अच्छा समर्थन मिल रहा है. सोमवार को सेवा शुरू होने के पहले दिन करीब 300 सरकारी कर्मियों ने इन बसों से यात्रा की. निगम को उम्मीद है कि समय में बदलाव के बाद आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी.

इसे भी पढ़ें-पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर; कैश वैन लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की भिड़ंत

इसे भी पढ़ें-बिहार में बदलाव की तैयारी, सरकारी विभागों में अब सिर्फ चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

इसे भी पढ़ें-बंद होने जा रहा mAadhaar ऐप, नए ऐप में ऐसे करें पूरा सेटअप

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
few clouds
27 ° C
27 °
27 °
94%
3.6m/s
11%
मंगल
27 °
बुध
33 °
गुरु
37 °
शुक्र
34 °
शनि
36 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें