🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar : सरकारी बसों में सफर करने वालों को झटका, जानिए कितनी फीसदी बढ़ेगा किराया

Bihar News: बिहार में सरकारी बसों से सफर करना महंगा हो सकता है. डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद किराया बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है. BSRTC और परिवहन विभाग ने इस पर बैठक कर सहमति बनाई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में सरकारी बसों से सफर करना महंगा हो सकता है. डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद किराया बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है. BSRTC और परिवहन विभाग ने इस पर बैठक कर सहमति बनाई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही जेब पर अतिरिक्त बोझ झेलना पड़ सकता है. डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच सरकारी बसों के किराये में बढ़ोतरी की तैयारी शुरू हो गई है. परिवहन विभाग और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई.

सूत्रों के मुताबिक विभिन्न रूटों पर बस किराये में करीब 10 से 15 प्रतिशत तक इजाफा करने पर सहमति बनी है. हालांकि अंतिम फैसला क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार यानी आरटीए की मंजूरी के बाद ही लागू किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लंबे समय से किराया संशोधन की मांग

बीएसआरटीसी का कहना है कि बस किराया काफी समय से नहीं बढ़ाया गया है, जबकि परिचालन खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है. निगम ने पहले भी किराया संशोधित करने का प्रस्ताव विभाग को भेजा था, लेकिन उस समय मंजूरी नहीं मिल सकी थी.

अब ईंधन की कीमतों में हालिया उछाल के बाद विभागीय स्तर पर इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने पर सहमति बन गई है. अधिकारियों का मानना है कि मौजूदा खर्च के हिसाब से किराये में बदलाव जरूरी हो गया है.

निजी बस संचालकों ने पहले ही बढ़ाए दाम

सरकारी निर्णय से पहले ही निजी बस ऑपरेटर यात्रियों से अधिक किराया वसूलना शुरू कर चुके हैं. कई रूटों पर प्राइवेट बसों का किराया 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ चुका है. इसके पीछे डीजल और पेट्रोल की महंगाई को मुख्य वजह बताया जा रहा है.

परिवहन विभाग को सौंपा जाएगा ज्ञापन

ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन ने भी बढ़ती लागत को लेकर चिंता जताई है. संगठन ने परिवहन विभाग को ज्ञापन सौंपकर किराया पुनरीक्षण की मांग करने का फैसला लिया है.

इसे भी पढ़ें-सचिवालय की पिंक बसों का समय बदला, अब एक घंटा पहले चलेंगी

इसे भी पढ़ें-पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर; कैश वैन लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की भिड़ंत

इसे भी पढ़ें-बिहार में बदलाव की तैयारी, सरकारी विभागों में अब सिर्फ चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

इसे भी पढ़ें-बंद होने जा रहा mAadhaar ऐप, नए ऐप में ऐसे करें पूरा सेटअप

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
26.9 ° C
26.9 °
26.9 °
81%
2.6m/s
18%
शनि
32 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें