🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,051.10 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,90,615.85 💵 USD / INR : ₹ 96.38 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,051.10 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,90,615.85 💵 USD / INR : ₹ 96.38 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

सम्राट चौधरी बोले-अपराधियों को 48 घंटे में जवाब दे पुलिस, बिहारियों से भी की बड़ी अपील

Samrat Choudhary: पटना में आयोजित AI समिट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तकनीक और सुशासन पर बड़ा संदेश दिया. उन्होंने बिहार से बाहर रह रहे लोगों से राज्य के विकास में सहयोग करने की अपील की. साथ ही काम टालने वाले अफसरों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी.

विज्ञापन

Samrat Choudhary: पटना में आयोजित AI समिट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तकनीक और सुशासन पर बड़ा संदेश दिया. उन्होंने बिहार से बाहर रह रहे लोगों से राज्य के विकास में सहयोग करने की अपील की. साथ ही काम टालने वाले अफसरों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी.

विज्ञापन

Bihar AI Summit: पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित एआई समिट के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तकनीक, प्रशासन और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा. इस दौरान उन्होंने देश-दुनिया में रह रहे बिहारियों से राज्य के विकास में योगदान देने की अपील की, वहीं काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त चेतावनी भी दी.

हर बिहारी अपनी जन्मभूमि के लिए कुछ करे

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार से बाहर रह रहे लोग चाहे देश में हों या विदेश में, वे जहां हैं वहीं से राज्य के विकास में भागीदारी निभा सकते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार को आगे बढ़ाने के लिए सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा कि जो लोग अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता हासिल कर रहे हैं, वे अपने अनुभव, तकनीक और संसाधनों के जरिए बिहार के लिए योगदान दे सकते हैं. मुख्यमंत्री ने इसे “मिट्टी का कर्ज चुकाने” जैसा दायित्व बताया.

काम में देरी करने वाले अफसरों को चेतावनी

सम्राट चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर भी सख्त रुख दिखाया. उन्होंने कहा कि सरकार विकास योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारना चाहती है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मुख्यमंत्री के अनुसार, किसी भी लंबित काम पर पहले 10 दिन के भीतर नोटिस जारी होगा. इसके बाद चरणबद्ध तरीके से दोबारा चेतावनी दी जाएगी और तय समय सीमा के बाद कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने संकेत दिए कि लगातार काम टालने वाले अधिकारियों पर निलंबन जैसी कार्रवाई भी हो सकती है.

तकनीक के जरिए लोगों की समस्याओं पर नजर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पंचायत स्तर तक समस्याओं के समाधान के लिए तकनीक आधारित व्यवस्था लागू की है. इसके तहत लोगों की शिकायतों और सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग डिजिटल माध्यम से की जा रही है.

उन्होंने कहा कि प्रशासन को जवाबदेह बनाने और काम की गति बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ाया जा रहा है.

कानून व्यवस्था पर सख्त संदेश

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने अपराध और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी स्पष्ट संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी.

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि यदि कोई अपराधी पुलिस या कानून व्यवस्था को चुनौती देता है, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने दोहराया कि अपराध का कोई जाति या धर्म नहीं होता और कानून सभी पर समान रूप से लागू होगा.

AI तकनीक और ट्रैफिक सिस्टम का भी जिक्र

सम्राट चौधरी ने पटना में लगाए जा रहे एआई आधारित कैमरों का उदाहरण देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के जरिए निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले समय में प्रशासनिक व्यवस्था में भी एआई तकनीक का अधिक उपयोग करेगी.

इसे भी पढ़ें-IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में फिर टला फैसला, लालू परिवार के लिए 9 जून को आएगा कोर्ट का आदेश

इसे भी पढ़ें-SP ट्रांसफर की जारी कर दी फर्जी अधिसूचना, पटना साइबर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

इसे भी पढ़ें-बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 IPS और 8 DSP का तबादला, नवगछिया SP बदले

इसे भी पढ़ें-पटना समेत बिहार में मेडिकल स्टोर बंद, ई-फार्मेसी के विरोध में दवा कारोबारियों की हड़ताल

इसे भी पढ़ें-TRE-4 पर बढ़ा छात्रों का दबाव, शिक्षा मंत्री ने कहा- तैयारी करते रहें, जल्द जारी होगा शेड्यूल

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
71%
2.5m/s
49%
मंगल
27 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें