विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर NH डिवीजन को मिला नया प्रभार, अरविंद कुमार गुप्ता संभालेंगे जिम्मेदारी

Bhagalpur News : विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद भागलपुर NH डिवीजन में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है. आरसीडी के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार गुप्ता को एनएच विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. विभाग ने इसको लेकर आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : विक्रमशिला सेतु का स्लैब गिरने की घटना के बाद खाली पड़े राष्ट्रीय उच्च पथ (NH) प्रमंडल, भागलपुर के कार्यपालक अभियंता पद पर आखिरकार नई तैनाती कर दी गई है. पथ निर्माण विभाग ने भागलपुर आरसीडी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार गुप्ता को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपते हुए एनएच प्रमंडल का प्रभार भी दे दिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है.

दोहरी जिम्मेदारी संभालेंगे अरविंद कुमार गुप्ता

जारी आदेश के अनुसार, अरविंद कुमार गुप्ता अपने मौजूदा पद पर कार्य करते हुए राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, भागलपुर के कार्यपालक अभियंता की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी निभाएंगे. विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इस फैसले से लंबे समय से लंबित कार्यों में तेजी आएगी और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सेतु हादसे के बाद खाली पड़ा था पद

गौरतलब है कि विक्रमशिला सेतु का स्लैब ध्वस्त होने के बाद विभाग ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए तत्कालीन कार्यपालक अभियंता साकेत कुमार रौशन को निलंबित कर दिया था. इसके बाद से यह पद खाली चल रहा था और विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा था.

विभाग ने तेज की प्रशासनिक कवायद

अब नए प्रभार की घोषणा के साथ पथ निर्माण विभाग ने संकेत दिया है कि सेतु हादसे के बाद अधूरे पड़े कार्यों और निगरानी व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश शुरू कर दी गई है. विभागीय स्तर पर इसे अहम प्रशासनिक कदम माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- गंगा में नहाने गया 9वीं का छात्र डूबा, बटेश्वर स्थान में पसरा मातम

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में 36 घंटे से बिजली ठप, DM ने दिया 4 घंटे का अल्टीमेटम; हेलीकॉप्टर से भागलपुर पहुंचेंगे एमडी

इसे भी पढ़ें-बिजली संकट से त्राहिमाम, मुंगेर से मांगी मदद; 36 घंटे से दक्षिणी शहर और बरारी में आपूर्ति ठप

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
31.3 ° C
31.3 °
31.3 °
61%
2.7m/s
98%
मंगल
38 °
बुध
40 °
गुरु
38 °
शुक्र
29 °
शनि
35 °

अन्य खबरें