विज्ञापन

वायरल वीडियो

सीईटी-बीएड परीक्षा कल, 13 केंद्रों पर 8016 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Bhagalpur News :सीईटी-बीएड 2026 प्रवेश परीक्षा सात जून को आयोजित होगी. भागलपुर में 13 परीक्षा केंद्रों पर 8016 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. निर्धारित समय के बाद केंद्रों में प्रवेश नहीं मिलेगा और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं.

विज्ञापन

Bhagalpur News :सीईटी-बीएड 2026 प्रवेश परीक्षा सात जून को आयोजित होगी. भागलपुर में 13 परीक्षा केंद्रों पर 8016 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. निर्धारित समय के बाद केंद्रों में प्रवेश नहीं मिलेगा और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर में सीईटी-बीएड 2026 प्रवेश परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के निर्देशन में सात जून को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगी, जिसमें 8016 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

निर्धारित समय के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे से केंद्रों में प्रवेश दिया जायेगा. प्रवेश की अंतिम समय-सीमा सुबह 10:30 बजे तय की गयी है. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. नोडल पदाधिकारी डॉ. मुश्फिक आलम ने बताया कि सभी केंद्राधीक्षकों को समय पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है और विलंब से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के लिए कोई विशेष छूट नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें-टीएमबीयू में नामांकन ने नहीं पकड़ी रफ्तार, आखिर क्या है इसकी वजह?

कदाचार रोकने के लिए व्यापक इंतजाम

परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है. जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गयी है. इसके साथ ही परीक्षा के दौरान जैमर और वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी रहेगी, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता पर नजर रखी जा सके.

इन केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा

सीईटी-बीएड 2026 के लिए टीएनबी कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, बीएन कॉलेज, बाल्डविन चाइल्ड स्कूल, इंटर लेवल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल, मुस्लिम माइनॉरिटी डिग्री कॉलेज, महादेव सिंह कॉलेज, इंटर लेवल मारवाड़ी पाठशाला, जिला स्कूल, राजकीय बालिका इंटर स्कूल, मोक्षदा गर्ल्स इंटर स्कूल, एसएम कॉलेज तथा टीएनबी लॉ कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें-

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
27.5 ° C
27.5 °
27.5 °
82%
5.5m/s
99%
मंगल
27 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
32 °
शनि
35 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें