विज्ञापन

वायरल वीडियो

टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ का फूटा गुस्सा, नियुक्ति नियमावली की प्रतियां जलाकर किया प्रदर्शन

TMBU Guest Teachers Protest : बिहार के विश्वविद्यालयों में स्थायी और संविदा आधारित सहायक प्राध्यापकों की बहाली के लिए लाई गई नई नियुक्ति नियमावली 2026 का विरोध तेज हो गया है. टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ ने इस नियमावली को यूजीसी के मानकों के खिलाफ बताते हुए इसकी कॉपियां जलाईं और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. शिक्षकों ने अधिकतम उम्र सीमा घटाने और एपीआई स्कोर की व्यवस्था का विरोध करते हुए इसे हाईकोर्ट में चुनौती देने का एलान किया है.

विज्ञापन

TMBU Guest Teachers Protest : टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ ने शनिवार को नई नियुक्ति नियमावली 2026 की प्रतियां जलाकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. संघ ने बिहार के विश्वविद्यालयों में नियमित सहायक प्राध्यापकों और संविदा आधारित फिक्स्ड टर्म फैकेल्टी की बहाली के लिए बनाए गए इस नए नियम को यूजीसी मानकों के पूरी तरह विपरीत बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शनकारियों ने इस नियमावली को तुरंत वापस लेने तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों में पहले से सेवा दे रहे अतिथि शिक्षकों को स्थायी करने की मांग रखी.

शिक्षक संगठन का कहना है कि नियुक्तियां यूजीसी के दिशानिर्देशों के अनुरूप तैयार की गई पुरानी नियमावली 2020 के तहत ही की जानी चाहिए. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान डॉ पवन कुमार, डॉ आनंद कुमार, डॉ सर्पराज रामानंद सागर, डॉ प्रियतम कुमार, डॉ धीरेंद्र कुमार, डॉ आलोक कुमार, डॉ प्रभात कुमार, डॉ मौसमी कुमारी, डॉ आलोका कुमारी, डॉ आरती वर्मा, डॉ श्वेता रानी, डॉ किरण कुमारी, डॉ मधुमाला सिन्हा, डॉ आदित्य नारायण, डॉ संजीव कुमार, डॉ सितांशु कुमार, डॉ उज्जवल कुमार, डॉ गुंजन कुमारी और डॉ प्रकाश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

नए नियमों में यूजीसी गाइडलाइंस की पूरी अनदेखी: अध्यक्ष

संगठन के अध्यक्ष डॉ आनंद आजाद ने आरोप लगाया कि पूर्व की नियमावली में तय अधिकतम उम्र सीमा 55 साल को घटाकर 43 साल करना यूजीसी के नियमों का सरेआम उल्लंघन है. उन्होंने मांग की कि लोक भवन द्वारा तैयार इस नई नियमावली 2026 में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन समेत नेट, जेआरएफ, पीएचडी, रिसर्च पेपर और शिक्षण अनुभव को जोड़कर बनाई जाने वाली एपीआई स्कोर व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से खत्म किया जाना चाहिए.

भागलपुर सिटी में अब जहां जरूरत, वहीं पहुंचेगा टॉयलेट; नगर निगम की नई पहल

TMBU Guest Teachers Protest : हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा शिक्षक संघ

अतिथि शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले को लेकर कानूनविदों और वरिष्ठ वकीलों से मशविरा किया जा रहा है और जल्द ही इस नई नियमावली को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी. इसके तुरंत बाद बिहार के तमाम विश्वविद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के प्रतिनिधियों के साथ पटना में एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें रणनीति तैयार कर राजधानी की सड़कों पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर-कटिहार यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई तक चलेगी
भागलपुर की नई डीएम अलंकृता पांडेय ने संभाली कमान, श्रावणी मेला तैयारियों पर रहेगा विशेष फोकस
आर्थिक तंगी से परेशान अतिथि शिक्षक ने मांगी इच्छा मृत्यु, बर्खास्तगी के विरोध में परिवार संग धरने पर बैठे
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
38.7 ° C
38.7 °
38.7 °
34%
3.8m/s
91%
शनि
38 °
रवि
39 °
सोम
36 °
मंगल
38 °
बुध
39 °

अन्य खबरें