🟡 Gold (10g) : ₹ 1,38,580.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,275.83 💵 USD / INR : ₹ 95.56 📈 Sensex : 76,909.68 (-1.05%) 📊 Nifty 50 : 24,078.30 (-0.32%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,38,580.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,275.83 💵 USD / INR : ₹ 95.56 📈 Sensex : 76,909.68 (-1.05%) 📊 Nifty 50 : 24,078.30 (-0.32%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार के गोपालगंज में बनेगा 130 करोड़ का बाइपास, 6 प्रखंडों के लोगों को जाम से मिलेगी राहत

Bihar New Bypass: गोपालगंज के मीरगंज में नई बाइपास सड़क बनने की तैयारी तेज हो गई है. 130 करोड़ रुपये की इस परियोजना से छह प्रखंडों के लाखों लोगों को राहत मिलेगी. बाइपास के साथ रेलवे ओवरब्रिज बनने से सफर और भी आसान हो जाएगा.

विज्ञापन

Bihar New Bypass: गोपालगंज के मीरगंज में नई बाइपास सड़क बनने की तैयारी तेज हो गई है. 130 करोड़ रुपये की इस परियोजना से छह प्रखंडों के लाखों लोगों को राहत मिलेगी. बाइपास के साथ रेलवे ओवरब्रिज बनने से सफर और भी आसान हो जाएगा.

विज्ञापन

Bihar New Bypass: गोपालगंज जिले के मीरगंज और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार मीरगंज शहर को भागीपट्टी-समउर मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए नए बाइपास का निर्माण कराने जा रही है. करीब 130 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के पूरा होने से शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलने के साथ आसपास के कई प्रखंडों की आवाजाही भी आसान हो जाएगी.

3.18 किलोमीटर लंबा होगा नया बाइपास

प्रस्तावित बाइपास की लंबाई 3.18 किलोमीटर और चौड़ाई लगभग 30 मीटर होगी. पथ निर्माण विभाग इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुका है. अब जमीन की नापी, सीमांकन और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके.

डाक विभाग की नई पहल: 24 और 48 घंटे में स्पीड पोस्ट डिलीवरी का दावा, देरी पर मिलेगा रिफंड

मीरगंज शहर में कम होगा ट्रैफिक का दबाव

मीरगंज गोपालगंज का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है. इसी कारण शहर में अक्सर लंबा जाम लग जाता है. करीब पांच वर्ष पहले मीरगंज-सिवान बाइपास बनने के बावजूद समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी थी.

नए बाइपास के बनने से हथुआ, भोरे, कटेया, विजयीपुर, उचकागांव और पंचदेवरी समेत छह प्रखंडों के लोगों को शहर के भीतर से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे यात्रा का समय घटेगा और ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा.

एनएच-531 से भागीपट्टी-समउर मार्ग तक बनेगी सड़क

यह बाइपास एनएच-531 पर स्थित सलेमपट्टी पेट्रोल पंप के पास से शुरू होकर मीरगंज-भागीपट्टी-समउर मार्ग के दूसरे किलोमीटर तक बनाया जाएगा. इस परियोजना को सरकार पहले ही मंजूरी दे चुकी है.

‘पूरे भारत का गौरव है वैभव सूर्यवंशी’, गिरिराज सिंह ने युवा खिलाड़ी को सराहा; कश्मीर मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

इसके चालू होने के बाद उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों और देवरिया तक पहुंचना आसान होगा. साथ ही ऐतिहासिक सबेया एयरपोर्ट का संपर्क भी जिला मुख्यालय से बेहतर हो जाएगा.

रेलवे फाटक की परेशानी भी होगी खत्म

बाइपास परियोजना के साथ सलेमपट्टी गांव के पास सिवान-थावे रेलखंड पर एक रेलवे ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा. यह पुल थावे और हथुआ रेलवे स्टेशनों के बीच बनेगा. इसके बनने के बाद लोगों को रेलवे फाटक पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यातायात निर्बाध रूप से चलता रहेगा.

भूमि अधिग्रहण का काम शुरू

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अनिल कुमार के अनुसार, सलेमपट्टी पेट्रोल पंप से मीरगंज-भागीपट्टी-समउर मार्ग तक बनने वाले बाइपास के लिए भूमि अधिग्रहण, सीमांकन और रकबा निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके पूरा होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी.

इसे भी पढ़ें-भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, मां की अर्जी पर SDPO-थानेदार समेत 5 पुलिसकर्मियों पर केस
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
28 ° C
28 °
28 °
89%
3.6m/s
73%
गुरु
35 °
शुक्र
36 °
शनि
35 °
रवि
36 °
सोम
34 °

अन्य खबरें