Anant Singh : बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में सरेंडर करने के लिए अतिरिक्त समय मिलने की चर्चा तेज हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट की ओर से पहले 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया गया था, लेकिन अब इस समय सीमा को बढ़ाकर 4 दिसंबर किए जाने की बात सामने आ रही है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब अनंत सिंह के घर में बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियां चल रही हैं. 25 नवंबर को होने वाली इस शादी को लेकर नदवां गांव में भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें-इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी में 31.42 लाख कैश बरामद, बैंक खातों में मिले 1.29 करोड़ रुपये
बेटी की शादी के बाद सरेंडर करेंगे अनंत सिंह?
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होनी है. शादी की तैयारियों में पूरा परिवार जुटा हुआ है. ऐसे में सरेंडर की समय सीमा बढ़ने की चर्चा को इस शादी से जोड़कर देखा जा रहा है.
हालांकि, सरेंडर की समय सीमा 1 दिसंबर से बढ़ाकर 4 दिसंबर किए जाने की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. सुप्रीम कोर्ट ने 30 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया था.
सुप्रीम कोर्ट ने क्यों रद्द की थी अनंत सिंह की जमानत?
दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से मार्च 2026 में जमानत मिली थी. इस फैसले को दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. याचिका में अनंत सिंह की जमानत रद्द कर उन्हें दोबारा जेल भेजने की मांग की गई थी.
30 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के जमानत देने के फैसले को गलत माना. अदालत ने कहा कि जमानत देते समय अपराध की प्रकृति और अनंत सिंह के आपराधिक इतिहास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया था. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए उनकी जमानत रद्द कर दी थी.
जांच अधिकारी को चार महीने में जांच पूरी करने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने मामले के जांच अधिकारी को चार महीने के भीतर जांच पूरी कर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया था. इसके बाद मामले में आगे सुनवाई की जाएगी.
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अनंत सिंह ने सरेंडर करने की बात कही थी. हालांकि, इससे पहले उनकी बेटी शिवांगी की शादी होनी है, जिसकी तैयारियों में परिवार जुटा हुआ है.
25 नवंबर को होगी शिवांगी की शादी, नदवां गांव में भव्य तैयारी
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को निर्धारित है. शादी को लेकर मोकामा के नदवां गांव में भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है. नीलम देवी कुछ दिन पहले कुलदेवी को शादी का निमंत्रण कार्ड भी चढ़ा चुकी हैं.
शादी समारोह में घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करने की भी तैयारी है. इसके अलावा भोजपुरी गायक पवन सिंह, अक्षरा सिंह और अभिनेता सोनू सूद के पहुंचने की चर्चा है.
इसे भी पढ़ें-भागलपुर में थानेदार-दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानिए पूरी वजह
दुलारचंद यादव के पोते ने सुप्रीम कोर्ट में दी थी चुनौती
दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को मिली जमानत के खिलाफ उनके पोते नीरज कुमार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. याचिका में आरोप लगाया गया था कि पटना हाईकोर्ट ने जमानत देते समय अनंत सिंह के आपराधिक इतिहास को पर्याप्त महत्व नहीं दिया.
वहीं, राज्य सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में अनंत सिंह के खिलाफ दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों का हवाला दिया था. इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें-



