विज्ञापन

वायरल वीडियो

कहलगांव में सहयोग शिविर का आयोजन, DM-SSP ने स्टॉलों का निरीक्षण कर सुनीं जन-समस्याएं

Bhagalpur News : भागलपुर के जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने आज कहलगांव में आयोजित सहयोग शिविर का औचक निरीक्षण कर आम जनता की समस्याओं को सुना. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व दूरदराज के नागरिकों को एक ही छत के नीचे राजस्व, पेंशन, राशन कार्ड और स्वास्थ्य जैसी विभिन्न सरकारी सेवाओं का ऑन-द-स्पॉट लाभ पहुंचाना है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर के जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने आज अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव तथा अन्य जिला व अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कहलगांव में आयोजित “सहयोग शिविर” का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया, आमजनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

योजनाओं का एक ही स्थान पर लाभ देना मुख्य उद्देश्य

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका निष्पादन किया जाए.

भागलपुर में बड़ी खोज; सैंडिस कंपाउंड से मिले अतिप्राचीन ‘ट्री फॉसिल’, संग्रहालय में रखा सुरक्षित

सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक जागरूकता पर एसएसपी की अपील

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने शिविर में उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है. उन्होंने लोगों से साइबर अपराध, नशामुक्ति एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने की अपील की तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने का आग्रह किया.

विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव ने बताया कि सहयोग शिविर के माध्यम से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, श्रम, बैंकिंग, विद्युत, पेयजल, पंचायत, पुलिस सहित विभिन्न विभागों की सेवाएँ एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जा रही हैं. शिविर में प्राप्त आवेदनों का विभागवार पंजीकरण कर त्वरित कार्रवाई की जा रही हैं.

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर दो रात वाहनों की नो-एंट्री, बंद रहेगा ब्रिज, जानिए वजह

आम जनता को मिलने वाले प्रमुख लाभ

  • विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होना.
  • प्रमाण-पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, राजस्व एवं अन्य सरकारी सेवाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान.
  • विभागीय अधिकारियों से सीधे संवाद एवं शिकायतों का त्वरित निवारण.
  • सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन एवं पात्र लाभार्थियों का ऑन-द-शॉट पंजीकरण होना.
  • ग्रामीण एवं दूरदराज के नागरिकों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत.

योजनाओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध लाभ पहुंचाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविर को अधिकाधिक जनोपयोगी बनाया जाए तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर-कटिहार यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई तक चलेगी
भागलपुर की नई डीएम अलंकृता पांडेय ने संभाली कमान, श्रावणी मेला तैयारियों पर रहेगा विशेष फोकस
आर्थिक तंगी से परेशान अतिथि शिक्षक ने मांगी इच्छा मृत्यु, बर्खास्तगी के विरोध में परिवार संग धरने पर बैठे
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
66%
2.5m/s
96%
बुध
37 °
गुरु
35 °
शुक्र
36 °
शनि
32 °
रवि
33 °

अन्य खबरें