विज्ञापन

वायरल वीडियो

नेपाल में झमाझम बारिश का असर, गंडक नदी का बढ़ा जलस्तर, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा

Bihar Flood News: नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर अब बिहार की गंडक नदी पर दिखाई देने लगा है. वाल्मीकीनगर बराज से चरणबद्ध तरीके से 90,600 क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया है. प्रशासन ने तटीय इलाकों में चौकसी बढ़ाते हुए अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Bihar Flood News: नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर अब बिहार की नदियों पर साफ दिखाई देने लगा है. गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद वाल्मीकीनगर बराज से चरणबद्ध तरीके से पानी छोड़ा जा रहा है. जल संसाधन विभाग ने तटीय क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया है. हालांकि, फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बताया गया है.

वाल्मीकीनगर बराज से बढ़ाया गया पानी का डिस्चार्ज

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह वाल्मीकीनगर बराज से करीब 79,900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. जलप्रवाह बढ़ने पर सुबह 10 बजे डिस्चार्ज बढ़ाकर करीब 86,000 क्यूसेक कर दिया गया. इसके बाद दोपहर 12 बजे तक बराज से करीब 90,600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया.

बिहार में 97.84 लाख लाभार्थियों के खाते में पहुंचे 1100 रुपये, अब हर महीने तय तारीख पर मिलेगी पेंशन

लगातार बढ़ते डिस्चार्ज के कारण गंडक नदी के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गई है.

तटीय इलाकों में बढ़ाई गई चौकसी

नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंडक के तटीय इलाकों में निगरानी तेज कर दी गई है. विभागीय अधिकारियों की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. प्रशासन का कहना है कि फिलहाल कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं बनी है, लेकिन संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

एयरपोर्ट क्षेत्र के 845 भवन मालिकों के लिए 7 दिन की मोहलत, दस्तावेज नहीं दिखाने पर होगी कार्रवाई

बारिश जारी रही तो बढ़ सकती है परेशानी

अधिकारियों के अनुसार गंडक नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है. हालांकि नेपाल में लगातार बारिश होने और बराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है. इसे देखते हुए संबंधित इंजीनियरों और अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें-डाक विभाग की नई पहल: 24 और 48 घंटे में स्पीड पोस्ट डिलीवरी का दावा, देरी पर मिलेगा रिफंड
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.2 ° C
35.2 °
35.2 °
49%
2.3m/s
98%
शुक्र
36 °
शनि
31 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
32 °

अन्य खबरें