विज्ञापन

वायरल वीडियो

Nalanda News: नगरनौसा बस स्टैंड के पास दर्दनाक हादसा, हाइवा ने अधेड़ को रौंदा

Nalanda News: नगरनौसा बस स्टैंड के पास सड़क पार कर रहे अधेड़ की तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने हाइवा जब्त कर चालक को हिरासत में लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Nalanda News: नगरनौसा बस स्टैंड के पास सड़क पार कर रहे अधेड़ की तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने हाइवा जब्त कर चालक को हिरासत में लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Nalanda News: नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अधेड़ की जान चली गई. नगरनौसा बस स्टैंड के समीप सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया. हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

सड़क पार करते वक्त हुआ हादसा

मृतक की पहचान नगरनौसा निवासी आस मोहम्मद के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह बस स्टैंड के पास सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहे हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

केंद्र से बिहार को मिले 10,845 करोड़ रुपये, जानिए किन विकास कार्यों में होगा इस्तेमाल

Nalanda News: सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही नगरनौसा थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया. साथ ही दुर्घटना में शामिल हाइवा को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया.

हादसे के बाद फूटा लोगों का गुस्सा

दुर्घटना से नाराज स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद जाम हटाया गया और यातायात सामान्य हो सका.

डेहरी EO हत्याकांड : गाड़ी में शुरू हुआ विवाद बना मौत की वजह, चालक गिरफ्तार; कई एंगल से जांच

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में शामिल हाइवा को जब्त कर लिया गया है. चालक से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें-

बिहपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 अवैध आरा मिल जब्त, कीमती लकड़ियां बरामद
पूर्व के मुकदमे पर भड़के पार्षद, निगम सदन में धरने का ऐलान; 30 जुलाई को होगा शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
heavy intensity rain
37 ° C
37 °
37 °
44%
1.1m/s
46%
सोम
38 °
मंगल
35 °
बुध
30 °
गुरु
31 °
शुक्र
32 °

अन्य खबरें