ISRO Recruitment 2026: ISRO में नौकरी का सपना देख रहे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका है. Indian Space Research Organisation ने Scientist Engineer ‘SC’ Recruitment 2026 के तहत 175 पदों पर भर्ती का रास्ता खोल दिया है. ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 27 अगस्त से हो चुकी है, जबकि उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने के लिए 16 सितंबर 2026 तक का समय है.
किस ब्रांच के लिए कितनी वैकेंसी?
इस भर्ती में सबसे ज्यादा मौका Electronics Engineering के उम्मीदवारों को मिलेगा. कुल 175 पदों में Electronics के 100 पद रखे गए हैं. वहीं Mechanical Engineering के लिए 53 और Computer Science Engineering के लिए 22 पद हैं.
यानी संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में डिग्री रखने वाले युवाओं के लिए ISRO में Scientist Engineer बनने का सीधा अवसर है.
| पद | पदों की संख्या |
| Scientist Engineer ‘SC’ (Electronics) | 100 |
| Scientist Engineer ‘SC’ (Mechanical) | 53 |
| Scientist Engineer ‘SC’ (Computer Science) | 22 |
| कुल | 175 |
65% अंक वालों को मिलेगा आवेदन का मौका
Scientist Engineer ‘SC’ पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ब्रांच में BE, BTech या समकक्ष डिग्री होना जरूरी है. शैक्षणिक योग्यता में कम से कम 65 प्रतिशत अंक या 6.84 CGPA निर्धारित किया गया है.
11,403 बैंक पदों के लिए आज आखिरी मौका, ग्रेजुएट अभ्यर्थी ऐसे करें आवेदन
यहां एक बात को लेकर उम्मीदवारों को भ्रमित नहीं होना चाहिए. Scientist Engineer ‘SC’ में SC पदनाम का हिस्सा है, इसका अनुसूचित जाति कैटेगरी से कोई संबंध नहीं है.
28 साल से ज्यादा उम्र तो नहीं कर पाएंगे आवेदन
उम्मीदवार की उम्र 16 सितंबर 2026 को कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम उम्र 28 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.
Official Notification
750 रुपये देंगे, 500 रुपये वापस मिलेंगे
आवेदन शुल्क को लेकर भी उम्मीदवारों के लिए खास जानकारी है. फॉर्म भरते समय 750 रुपये जमा करने होंगे. हालांकि परीक्षा के बाद 500 रुपये वापस कर दिए जाएंगे.
भर्ती की अन्य शर्तों और पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

ISRO Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- Career सेक्शन में जाकर Scientist Engineer ‘SC’ Recruitment 2026 की आवेदन लिंक खोलें.
- मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें.
- फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें.
- भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का PDF या प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
- 16 सितंबर है आखिरी मौका
SSC Stenographer भर्ती में बड़ा अपडेट, 105 पद बढ़े; जानें किसे मिलेगा इसका फायदा
ISRO की इस भर्ती के लिए आवेदन विंडो 27 अगस्त से खुल चुकी है. उम्मीदवार 16 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं. ऐसे में आवेदन करने से पहले अपनी ब्रांच, अंक, उम्र और अन्य पात्रता शर्तों को आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर मिला लेना चाहिए.



