🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,089.82 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,07,046.07 💵 USD / INR : ₹ 95.25 📈 Sensex : 74,821.24 (0.08%) 📊 Nifty 50 : 23,415.05 (-0.07%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,089.82 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,07,046.07 💵 USD / INR : ₹ 95.25 📈 Sensex : 74,821.24 (0.08%) 📊 Nifty 50 : 23,415.05 (-0.07%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में संविदा डॉक्टरों की सैलरी में ₹10 हजार से ₹27 हजार तक बढ़ोतरी, जानें किसे अब कितना मिलेगा

Bihar Doctors Salary Hike : बिहार में संविदा पर कार्यरत मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है. प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और रेजिडेंट डॉक्टरों को इसका लाभ मिलेगा. नई दरें 1 सितंबर 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी.

विज्ञापन

Bihar Doctors Salary Hike : बिहार में संविदा पर कार्यरत मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है. प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और रेजिडेंट डॉक्टरों को इसका लाभ मिलेगा. नई दरें 1 सितंबर 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी.

विज्ञापन

Bihar Doctors Salary Hike: बिहार सरकार ने मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में संविदा पर काम कर रहे मेडिकल शिक्षकों और रेजिडेंट डॉक्टरों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला लिया है. स्वास्थ्य विभाग के बुधवार को जारी बयान के मुताबिक, अलग-अलग पदों के लिए मासिक मानदेय में 10 हजार से 27 हजार रुपये तक की वृद्धि की गयी है. सबसे ज्यादा फायदा संविदा पर कार्यरत प्रोफेसरों को मिलेगा, जिनका मानदेय 1.80 लाख से बढ़ाकर 2.07 लाख रुपये कर दिया गया है.

इसके अलावा एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गयी है. सरकार के इस फैसले से संविदा पर कार्यरत चिकित्सा शिक्षकों और डॉक्टरों को इसी महीने से बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा.

Bihar Doctors Salary Hike: किस पद पर कितना बढ़ा मानदेय

स्वास्थ्य विभाग के फैसले में अलग-अलग पदों के लिए अलग बढ़ोतरी तय की गयी है. सबसे ज्यादा 27 हजार रुपये की वृद्धि मेडिकल प्रोफेसरों के मानदेय में हुई है. वहीं जूनियर रेजिडेंट के मानदेय में 10 हजार रुपये का इजाफा किया गया है.

पदपुराना मानदेयबढ़ोतरीनया मानदेय
प्रोफेसर₹1.80 लाख₹27 हजार₹2.07 लाख
एसोसिएट प्रोफेसर₹1.35 लाख₹20 हजार₹1.55 लाख
असिस्टेंट प्रोफेसर₹1.10 लाख₹15 हजार₹1.25 लाख
सीनियर रेजिडेंट/शिक्षक₹1.15 लाख
जूनियर रेजिडेंट₹65 हजार₹10 हजार₹75 हजार

1 सितंबर से मिलेगा बढ़े मानदेय का लाभ

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बताया कि नया बढ़ा हुआ मानदेय 1 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा. यानी संविदा पर कार्यरत मेडिकल शिक्षक और रेजिडेंट डॉक्टरों को इसी महीने से संशोधित मानदेय का लाभ मिलेगा.

2017 के NEET केस से खुलेगी पेपर लीक नेटवर्क की पुरानी कड़ी? EOU को रिमांड में मिले अहम इनपुट

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सा शिक्षक और रेजिडेंट डॉक्टर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उनके योगदान को सम्मान और प्रोत्साहन देना सरकार की प्राथमिकता है.

प्रोफेसरों के मानदेय में सबसे बड़ी बढ़ोतरी

फैसले में सबसे बड़ा बदलाव संविदा पर कार्यरत मेडिकल प्रोफेसरों के लिए किया गया है. उन्हें अब हर महीने 2.07 लाख रुपये मानदेय मिलेगा, जबकि पहले यह राशि 1.80 लाख रुपये थी. यानी उनके मानदेय में सीधे 27 हजार रुपये प्रति माह की वृद्धि हुई है.

एसोसिएट प्रोफेसरों का मानदेय 1.35 लाख से बढ़ाकर 1.55 लाख रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसरों का 1.10 लाख से बढ़ाकर 1.25 लाख रुपये कर दिया गया है.

जूनियर रेजिडेंट को 75 हजार रुपये

जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए भी सरकार ने मानदेय बढ़ाया है. अब उन्हें हर महीने 75 हजार रुपये मिलेंगे. पहले उनका मानदेय 65 हजार रुपये था. इस तरह उन्हें 10 हजार रुपये प्रति माह का फायदा होगा.

आरा में बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे

सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों अथवा शिक्षकों का नया मासिक मानदेय 1.15 लाख रुपये तय किया गया है.

JDU ने फैसले को बताया महत्वपूर्ण कदम

स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले की जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने भी सराहना की है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार बिहार के हेल्थकेयर सिस्टम को मजबूत करने और लोगों तक बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में लगातार कदम उठा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के मानदेय में बढ़ोतरी भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. इससे बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को और मजबूती मिलेगी.

इसे भी पढ़ें-

गंगा और पुनपुन ने बढ़ाई पटना की मुश्किलें, 15 फीट बांध टूटा; गांव, बाजार और रेलवे प्रभावित
बिहार : एक परीक्षा में फेल हुए तो साल नहीं होगा बर्बाद, 15 दिन में मिलेगा दोबारा मौका
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
31 ° C
31 °
31 °
84%
0m/s
64%
गुरु
34 °
शुक्र
35 °
शनि
34 °
रवि
34 °
सोम
36 °

अन्य खबरें