Delhi Train Update : सर्दियों में कोहरे के कारण रेल परिचालन पर असर पड़ने की आशंका के बीच पूर्व रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस कई निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेगी. वहीं, भागलपुर और आनंद विहार के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस के साप्ताहिक फेरों में भी कटौती की गई है. इससे दिल्ली और मालदा टाउन के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना संशोधित करनी पड़ सकती है.
इसे भी पढ़ें-भागलपुर-मुजफ्फरपुर के बीच 27 अक्टूबर से दौड़ेगी सरकारी बस, जानिए कब जारी होगा किराया
रेलवे के जारी पत्र के अनुसार, कोहरे के मौसम में सुरक्षित और सुचारु परिचालन के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है. जिन तारीखों पर ट्रेनों को रद्द किया गया है या जिनके फेरे कम किए गए हैं, उन तारीखों के लिए टिकट बुकिंग भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है.
Delhi Train Update : भागलपुर-दिल्ली गरीब रथ अब सप्ताह में एक दिन
भागलपुर और आनंद विहार के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस के परिचालन दिनों में कटौती की गई है. ट्रेन नंबर 22406 आनंद विहार-भागलपुर एक्सप्रेस पहले सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलती थी. अब यह केवल बुधवार को चलेगी.
इसी तरह ट्रेन नंबर 22405 भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस पहले मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलती थी. अब इसका परिचालन केवल गुरुवार को होगा.
आनंद विहार-भागलपुर एक्सप्रेस की निर्धारित तिथियां:
- दिसंबर 2026: 2, 9, 16, 23 और 30
- जनवरी 2027: 6, 13, 20 और 27
- फरवरी 2027: 3, 10, 17 और 24
भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस की निर्धारित तिथियां:
- दिसंबर 2026: 3, 10, 17, 24 और 31
- जनवरी 2027: 7, 14, 21 और 28
- फरवरी 2027: 4, 11, 18 और 25
नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस कई तारीखों पर रद्द
ट्रेन नंबर 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक निर्धारित तारीखों पर नहीं चलेगी.
- दिसंबर 2026: 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27 और 31
- जनवरी 2027: 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24, 28 और 31
- फरवरी 2027: 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28
- मार्च 2027: 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28
वहीं, ट्रेन नंबर 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस भी निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेगी.
- दिसंबर 2026: 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26 और 29
- जनवरी 2027: 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23, 26 और 30
- फरवरी 2027: 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23 और 27
- मार्च 2027: 2
इसे भी पढ़ें-जदयू से अनंत सिंह की विदाई, पत्नी नीलम देवी भी निष्कासित; आखिर क्यों हुई कार्रवाई?
यात्रा से पहले तारीखों का मिलान जरूरी
रेलवे प्रशासन ने प्रभावित तारीखों के लिए आरक्षण प्रणाली में टिकटों की बुकिंग बंद करने का निर्देश दिया है. ऐसे में यात्रियों को टिकट बुक करने या यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की परिचालन तिथि की जांच करनी चाहिए. खासकर भागलपुर से दिल्ली और मालदा टाउन से नई दिल्ली के बीच सफर करने वालों को बदली हुई व्यवस्था का ध्यान रखना होगा.
इसे भी पढ़ें-



