🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,063.95 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,81,589.37 💵 USD / INR : ₹ 95.09 📈 Sensex : 73,033.78 (0.77%) 📊 Nifty 50 : 22,721.95 (1.6%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,063.95 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,81,589.37 💵 USD / INR : ₹ 95.09 📈 Sensex : 73,033.78 (0.77%) 📊 Nifty 50 : 22,721.95 (1.6%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar : बेगूसराय में महिला डॉक्टर पर तेजाब फेंका, घर लौटते समय हमला; आरोपी गिरफ्तार

Begusarai MBBS Doctor Acid Attack : बेगूसराय में लक्ष्य हॉस्पिटल से घर लौट रही MBBS डॉक्टर पर कथित तौर पर एसिड फेंकने के मामले में पुलिस ने 30 वर्षीय गौतम झा को गिरफ्तार किया है. घटना 12 अक्टूबर की रात बाइपास हरख रोड पर हुई. एसपी मनीष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और FSL टीम ने साक्ष्य जुटाए.

विज्ञापन

Begusarai MBBS Doctor Acid Attack : बेगूसराय में लक्ष्य हॉस्पिटल से घर लौट रही MBBS डॉक्टर पर कथित तौर पर एसिड फेंकने के मामले में पुलिस ने 30 वर्षीय गौतम झा को गिरफ्तार किया है. घटना 12 अक्टूबर की रात बाइपास हरख रोड पर हुई. एसपी मनीष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और FSL टीम ने साक्ष्य जुटाए.

विज्ञापन

Begusarai Doctor Acid Attack : बेगूसराय में MBBS डॉक्टर पर एसिड फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना 12 अक्टूबर की रात करीब 9:25 बजे नगर थाना क्षेत्र के बाइपास हरख रोड पर हुई. पीड़िता लक्ष्य हॉस्पिटल से अपने घर हरख लौट रही थी, तभी रास्ते में कथित तौर पर उस पर एसिड फेंक दिया गया. घटना में घायल डॉक्टर का इलाज सदर अस्पताल, बेगूसराय में चल रहा है.

Begusarai Doctor Acid Attack : पीड़िता के बयान पर कार्रवाई, समस्तीपुर से जुड़ा आरोपी

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 वर्षीय गौतम झा को गिरफ्तार किया है. आरोपी समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर निवासी दिनेश झा का पुत्र है. इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 482/26 दर्ज की गई है. प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 124 के तहत दर्ज हुई है.

दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना का सफर होगा आसान? चलेगी वंदे भारत स्पेशल, जानिए तारीख, रूट और किराया

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय के एसपी मनीष खुद घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पीड़िता से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. एसपी ने एसडीपीओ सदर-01 और नगर थाना पुलिस को जांच में तेजी लाने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए घटनास्थल को संरक्षित किया गया और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया.

पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी रात 10 बजे तक खुलेगी, छात्रों को राहत

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस कर रही जांच

एसिड फेंके जाने से घायल MBBS डॉक्टर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है. एसडीपीओ सदर-01 के नेतृत्व में कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब घटना के कारणों और अन्य परिस्थितियों की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

इसे भी पढ़ें-

पटना में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव, बैरिकेड तोड़े तो हिरासत में लिए गए कई लोग
CM के X हैंडल पर पीड़िता की फोटो डालने पर FIR, जानिए कौन है आरोपी
सम्राट चौधरी के खिलाफ थाने पहुंचीं मीसा भारती; जानिए क्यों मचा विवाद
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
26.3 ° C
26.3 °
26.3 °
82%
2.5m/s
59%
मंगल
26 °
बुध
32 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
32 °

अन्य खबरें