🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,148.40 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,81,096.46 💵 USD / INR : ₹ 95.08 📈 Sensex : 73,033.78 (0.77%) 📊 Nifty 50 : 22,721.95 (1.6%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,148.40 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,81,096.46 💵 USD / INR : ₹ 95.08 📈 Sensex : 73,033.78 (0.77%) 📊 Nifty 50 : 22,721.95 (1.6%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में अलर्ट प्रशासन, DM ने चौक-चौराहों से CTS ग्राउंड तक परखी तैयारी

Bhagalpur Durga Puja Security : दुर्गा पूजा और रावण वध कार्यक्रम को लेकर भागलपुर में जिला प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा की. जिलाधिकारी ने शहर के प्रमुख पूजा स्थलों और CTS ग्राउंड का निरीक्षण कर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए. भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात प्रबंधन और संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया.

विज्ञापन

Bhagalpur Durga Puja Security : दुर्गा पूजा और रावण वध कार्यक्रम को लेकर भागलपुर में जिला प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा की. जिलाधिकारी ने शहर के प्रमुख पूजा स्थलों और CTS ग्राउंड का निरीक्षण कर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए. भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात प्रबंधन और संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया.

विज्ञापन

Bhagalpur Durga Puja Security : दुर्गा पूजा और रावण वध कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मंगलवार को जिलाधिकारी ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, दुर्गा प्रतिमा स्थापित स्थलों और रावण वध कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग सहित जरूरी इंतजाम समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया.

तिलकामांझी से बूढ़ानाथ तक पूजा स्थलों का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने तिलकामांझी चौक, आदमपुर स्थित दुर्गा प्रतिमा स्थल, दीपप्रभा टॉकीज, मसाकचक, मंदरोजा चौक, बूढ़ानाथ और नरगा चौक सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया. इसके अलावा पारबती चौक, स्टेशन, लोहिया पुल, खलीफाबाग रोड, घंटाघर, मारवाड़ी पाठशाला और कचहरी चौक पर भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली.

निरीक्षण के दौरान पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई.

भागलपुर में अवैध आरा मिलों पर वन विभाग की छापेमारी, शीशम-महोगनी की लकड़ियां और मशीनें जब्त

CTS ग्राउंड में रावण वध की तैयारियों का जायजा

जिलाधिकारी ने CTS ग्राउंड पहुंचकर रावण वध कार्यक्रम की तैयारियों का भी निरीक्षण किया. संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, रोशनी और साफ-सफाई सहित जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

भीड़ और ट्रैफिक संभालने पर विशेष जोर

जिलाधिकारी ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा. पूजा स्थलों और कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं तथा आम नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक नागरिक सुविधाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया.

उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया. अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा गया.

भागलपुर में दो दिन गरबा-डांडिया की धूम, 16 अक्टूबर से शुरू होगा नवरंग नवरात्रि

सुरक्षा और शांतिपूर्ण आयोजन प्रशासन की प्राथमिकता

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा और रावण वध के दौरान आम लोगों की सुरक्षा, सुविधा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया गया.

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, ओएसडी अंकिता सहित अन्य वरीय और प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-

राघोपुर कटाव पर अर्पणा कुमारी ने मंत्री से मांगा इस्तीफा, पीड़ितों के पुनर्वास की उठाई मांग
कटाव रोकने में जुटे अधिकारियों के सामने गंगा में समा गया मकान, बाल-बाल बचे इंजीनियर
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
23.7 ° C
23.7 °
23.7 °
90%
0.9m/s
0%
बुध
32 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
32 °
रवि
33 °

अन्य खबरें