Bhagalpur Illegal Saw Mills : भागलपुर जिले में अवैध आरा मिलों के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है. मंगलवार, 13 अक्टूबर को वन विभाग की टीम ने बाथ थाना के सहयोग से धांधीबेलारी के झोझी मुसहरी और शाहकुंड-असरगंज रोड स्थित नया गांव में छापेमारी कर अवैध आरा मिलों से जुड़ी मशीनें और कीमती लकड़ियां जब्त कीं.
मशीनों से लेकर लकड़ी के बुरादे तक जब्त
वन विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान आरा मिलों से संबंधित मशीनें, ट्रॉली, बैंड सॉ, आरी ब्लेड और अवैध रूप से काटी गई लकड़ियां जब्त कीं. जब्त लकड़ियों में शीशम और महोगनी जैसी कीमती लकड़ियां शामिल हैं. इसके अलावा लकड़ी का बुरादा यानी कुन्नी भी जब्त किया गया है.
भागलपुर स्टेशन पर लावारिस बोरियों में मिली 280 शराब की टेट्रा पैक
अवैध आरा मिलों के संचालन और संबंधित लोगों के खिलाफ बिहार काष्ठ चिरान अधिनियम एवं भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
वन अधिकारियों के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
अवैध आरा मिलों के संचालन की गुप्त सूचना मिलने के बाद वन प्रमंडल पदाधिकारी, भागलपुर के निर्देश पर टीम गठित की गई. वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कुमार गौतम के नेतृत्व में टीम ने बाथ थाना के सहयोग से भागलपुर वन प्रक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की.
इस अभियान में वनरक्षी शुभम कुमार, अमरेश कुमार, आदित्य कुमार सिंह, सुबोध दास, नीरज कुमार सहित अन्य वनकर्मी मौजूद थे.
अवैध आरा मिल संचालकों को बंद करने की चेतावनी
वन प्रमंडल भागलपुर ने जिले में अवैध आरा मिलों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही है. विभाग ने भागलपुर, कहलगांव और नवगछिया क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आरा मिलों के मालिकों से इन्हें जल्द बंद करने का आग्रह किया है.
विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्देश का पालन नहीं करने पर अवैध आरा मिलों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें-



