🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,192.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,74,377.14 💵 USD / INR : ₹ 94.96 📈 Sensex : 74,729.27 (0.56%) 📊 Nifty 50 : 23,146.15 (0.65%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,192.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,74,377.14 💵 USD / INR : ₹ 94.96 📈 Sensex : 74,729.27 (0.56%) 📊 Nifty 50 : 23,146.15 (0.65%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

MLC Election : कोसी स्नातक चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, अजीत शर्मा के आवास पर बनी रणनीति

MLC Election : कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भागलपुर में कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्ण अल्लावरु ने अजीत शर्मा के आवास पर चुनावी रणनीति पर चर्चा की. बैठक में स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बनाने और उनकी समस्याओं को उठाने पर जोर दिया गया.

Edited By :Soni Kumari
विज्ञापन

MLC Election : कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भागलपुर में कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्ण अल्लावरु ने अजीत शर्मा के आवास पर चुनावी रणनीति पर चर्चा की. बैठक में स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बनाने और उनकी समस्याओं को उठाने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

MLC Election : भागलपुर में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी सिलसिले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और पार्टी प्रभारी कृष्ण अल्लावरु ने वरिष्ठ नेता अजीत शर्मा के आवास पर बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की. बैठक में स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बनाने, उनकी समस्याओं को समझने और पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाने पर जोर दिया गया.

90 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी

बैठक के बाद अजीत शर्मा ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि भागलपुर-कोसी क्षेत्र के एमएलसी ने पहले जनता के लिए कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया. उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर अपना फैसला सुनाएगी. अजीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी और स्नातक मतदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल करने का प्रयास करेगी.

स्नातक मतदाताओं तक पहुंचने की तैयारी

अजीत शर्मा ने कहा कि अब जनता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव उनके काम के आधार पर करना चाहती है. कांग्रेस स्नातक मतदाताओं की समस्याओं को समझकर उन्हें प्रमुखता से उठाने की कोशिश करेगी. पार्टी की रणनीति मतदाताओं के बीच पहुंच बनाने और उनके मुद्दों को चुनावी चर्चा के केंद्र में रखने की है.

दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में फ्लैग मार्च, डीएम और एसएसपी ने संभाली कमान

कई क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं कृष्ण अल्लावरु

कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरु ने कहा कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव को लेकर पार्टी अपनी रणनीति तैयार कर रही है. वह कई जगहों का दौरा कर चुके हैं और इसी सिलसिले में भागलपुर पहुंचे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस को जीत मिलेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के हित में काम करने और स्नातक मतदाताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की योजना पर काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें-

दुर्गा पूजा से पहले भागलपुर में नगर निगम की सख्ती, विसर्जन मार्गों की मरम्मत तक के निर्देश
दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में अलर्ट प्रशासन, DM ने चौक-चौराहों से CTS ग्राउंड तक परखी तैयारी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
24.7 ° C
24.7 °
24.7 °
80%
1.6m/s
10%
शनि
25 °
रवि
32 °
सोम
32 °
मंगल
31 °
बुध
31 °

अन्य खबरें

विज्ञापन