Bhagalpur Station Firing : मोबाइल छिनतई का विरोध करना रविवार सुबह स्थानीय लोगों को भारी पड़ गया. भागलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह के गेट के पास मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर में बदमाशों ने जमकर गोलीबारी की. करीब पांच मिनट के अंतराल पर दो बार हुई फायरिंग में आठ से नौ राउंड गोलियां चलायी गयीं. इस दौरान मोंटी नामक युवक के बाएं हाथ में गोली लग गई. बदमाशों ने उसके साथ मारपीट और चाकू से भी हमला किया.
इसे भी पढ़ें-विकास राशि में मेयर-डिप्टी मेयर की हिस्सेदारी पर बवाल, विरोध में दोनों ने छोड़ी नगर निगम बोर्ड की बैठक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे मोबाइल छिनतई कर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था. इसका विरोध करने पर तीन-चार बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग कर दी. इसके करीब पांच मिनट बाद आठ-दस बदमाश दोबारा मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई.
प्रत्यक्षदर्शियों ने कुछ आरोपितों की पहचान शाहबाजनगर, मौलानाचक और कमलेपुर के युवकों के रूप में की है. घायल मोंटी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जीआरपी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नसीम अहमद ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या छह के गेट के बाहर एक युवक को चाकू मारकर घायल किए जाने की सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें-










