🟡 Gold (10g) : ₹ 1,18,285.53 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,50,295.01 💵 USD / INR : ₹ 94.91 📈 Sensex : 74,459.53 (0.42%) 📊 Nifty 50 : 23,053.10 (0.51%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,18,285.53 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,50,295.01 💵 USD / INR : ₹ 94.91 📈 Sensex : 74,459.53 (0.42%) 📊 Nifty 50 : 23,053.10 (0.51%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Watch Video : भागलपुर स्टेशन के पास युवक पर फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध पड़ा भारी

Bhagalpur Station Firing : भागलपुर रेलवे स्टेशन के पास मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने दोबारा लौटकर फायरिंग की. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पांच मिनट के अंतराल पर हुई घटना में आठ से नौ राउंड गोलियां चलाई गईं. एक युवक के बाएं हाथ में गोली लगी है.

विज्ञापन

Bhagalpur Station Firing : भागलपुर रेलवे स्टेशन के पास मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने दोबारा लौटकर फायरिंग की. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पांच मिनट के अंतराल पर हुई घटना में आठ से नौ राउंड गोलियां चलाई गईं. एक युवक के बाएं हाथ में गोली लगी है.

विज्ञापन

Bhagalpur Station Firing : मोबाइल छिनतई का विरोध करना रविवार सुबह स्थानीय लोगों को भारी पड़ गया. भागलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह के गेट के पास मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर में बदमाशों ने जमकर गोलीबारी की. करीब पांच मिनट के अंतराल पर दो बार हुई फायरिंग में आठ से नौ राउंड गोलियां चलायी गयीं. इस दौरान मोंटी नामक युवक के बाएं हाथ में गोली लग गई. बदमाशों ने उसके साथ मारपीट और चाकू से भी हमला किया.

इसे भी पढ़ें-विकास राशि में मेयर-डिप्टी मेयर की हिस्सेदारी पर बवाल, विरोध में दोनों ने छोड़ी नगर निगम बोर्ड की बैठक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे मोबाइल छिनतई कर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था. इसका विरोध करने पर तीन-चार बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग कर दी. इसके करीब पांच मिनट बाद आठ-दस बदमाश दोबारा मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने कुछ आरोपितों की पहचान शाहबाजनगर, मौलानाचक और कमलेपुर के युवकों के रूप में की है. घायल मोंटी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जीआरपी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नसीम अहमद ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या छह के गेट के बाहर एक युवक को चाकू मारकर घायल किए जाने की सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

बैजानी के हनुमान मंदिर में अखंड रामचरितमानस पाठ शुरू, 24 नवंबर को होगा समापन
2029 तक नशामुक्त बिहार का लक्ष्य, सबौर हाई स्कूल में विद्यार्थियों ने ली शपथ
अगुवानी-सुल्तानगंज पुल निर्माण में तेजी लाने का निर्देश, पुल निगम के चेयरमैन ने किया स्थल निरीक्षण
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
mist
27 ° C
27 °
27 °
74%
3.1m/s
75%
रवि
27 °
सोम
30 °
मंगल
31 °
बुध
30 °
गुरु
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन