विज्ञापन

वायरल वीडियो

पटना का गंगा विहार क्रूज क्यों बन रहा लोगों की पहली पसंद? जानिए किराया, टाइमिंग और खास सुविधाएं

Ganga Vihar Cruise: पटना में गंगा विहार क्रूज सेवा नए स्वरूप में शुरू कर दी गई है. गांधी घाट से संचालित इस क्रूज में आधुनिक सुविधाएं, स्काई डेक, डांस फ्लोर और गाइड की व्यवस्था की गई है. सप्ताहांत पर पर्यटक गंगा की सैर के साथ मनोरंजन का भी आनंद ले सकेंगे.

विज्ञापन

Ganga Vihar Cruise: पटना में गंगा विहार क्रूज सेवा नए स्वरूप में शुरू कर दी गई है. गांधी घाट से संचालित इस क्रूज में आधुनिक सुविधाएं, स्काई डेक, डांस फ्लोर और गाइड की व्यवस्था की गई है. सप्ताहांत पर पर्यटक गंगा की सैर के साथ मनोरंजन का भी आनंद ले सकेंगे.

विज्ञापन

Ganga Vihar Cruise: पटना में गंगा नदी पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने गंगा विहार क्रूज सेवा को नए स्वरूप में शुरू किया है. गांधी घाट से संचालित होने वाली इस सेवा का संचालन अब लेनिन डिलक्स क्रूज कंपनी के जिम्मे है. नए प्रबंधन के तहत क्रूज के भीतर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और इसके इंटीरियर को भी आकर्षक रूप दिया गया है, ताकि पर्यटकों को यात्रा के दौरान अलग अनुभव मिल सके.

दो मंजिला क्रूज में 65 यात्रियों के सफर की व्यवस्था

गंगा विहार क्रूज को दो स्तरों में तैयार किया गया है. इसमें एक बार में 65 पर्यटक यात्रा कर सकते हैं. निचले हिस्से में एयर कंडीशन सुविधा उपलब्ध है, जबकि ऊपरी मंजिल पर खुला स्काई डेक और डांस फ्लोर बनाया गया है. गंगा नदी के बीच सफर के दौरान पर्यटक खुले वातावरण, संगीत और मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे. पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि यह पहल राजधानी में नदी आधारित पर्यटन को नई पहचान देगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सप्ताहांत पर होगा संचालन

क्रूज के ऑपरेशन मैनेजर मोहम्मद अहमद के अनुसार फिलहाल इसका संचालन प्रत्येक शनिवार और रविवार को किया जाएगा. यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 899 रुपये शुल्क तय किया गया है. इस राशि में हाई टी और स्नैक्स भी शामिल रहेंगे. क्रूज गांधी घाट से रवाना होकर गाय घाट तक जाएगा और फिर वापस गांधी घाट लौटेगा. यात्रा के दौरान रिकॉर्डेड संगीत के साथ यात्रियों को विभिन्न जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

पर्यटकों को मिलेगी गाइड की सुविधा

क्रूज सेवा में यात्रियों के लिए विशेष गाइड की व्यवस्था की गई है. यह गाइड पर्यटकों को पटना की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी जानकारी देंगे. गर्मी के मौसम को देखते हुए बोर्डिंग का समय शाम 4:55 बजे निर्धारित किया गया है. यात्रा शाम पांच बजे शुरू होगी और शाम 6:30 बजे समाप्त होगी. इस दौरान पर्यटक मनोरंजन के साथ-साथ गंगा किनारे के प्रमुख स्थलों का भी अनुभव प्राप्त कर सकेंगे.

निजी आयोजनों के लिए भी उपलब्ध हैं पैकेज

क्रूज प्रबंधन की ओर से समूहों और निजी कार्यक्रमों के लिए विशेष पैकेज भी तैयार किए गए हैं. प्रति घंटे का पैकेज 22,500 रुपये रखा गया है, जिसमें क्रूज किराया, सेफ्टी क्रू शुल्क और जीएसटी शामिल है.

इसके अलावा तीन घंटे के विशेष पैकेज में अलग-अलग समूहों के लिए अलग शुल्क निर्धारित किया गया है.

  • 20 पर्यटकों के समूह के लिए 3200 रुपये प्रति व्यक्ति
  • 40 पर्यटकों के समूह के लिए 2945 रुपये प्रति व्यक्ति
  • 60 पर्यटकों के समूह के लिए 2550 रुपये प्रति व्यक्ति

इन पैकेजों में नाश्ता, पानी, हाई टी और भोजन की सुविधा भी शामिल रहेगी.

इसे भी पढ़ें-

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
61%
3.6m/s
9%
रवि
37 °
सोम
37 °
मंगल
35 °
बुध
35 °
गुरु
35 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें