विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : ट्रैफिक चालान से लेकर पारिवारिक विवाद तक, राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई शुरू

Bhagalpur News : भागलपुर, नवगछिया और कहलगांव में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत शुरू हुई. ट्रैफिक चालान के तीन लाख से अधिक लंबित मामलों के निष्पादन के लिए जिला स्कूल परिसर में विशेष बेंच बनायी गई हैं. चालान मामलों में 50 प्रतिशत तक छूट के साथ सेटलमेंट की सुविधा दी जा रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर समेत नवगछिया और कहलगांव में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर आयोजित इस लोक अदालत में ट्रैफिक चालान के लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर विशेष तैयारी की गई है. बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ को देखते हुए अलग से विशेष बेंच बनाये गये हैं.

दीप प्रज्वलित कर हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन

व्यवहार न्यायालय भागलपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दीपंकर पांडेय, जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव समेत अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

इस दौरान अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत को त्वरित और सुलभ न्याय का माध्यम बताते हुए लोगों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि आपसी समझौते से मामलों का निपटारा होने से समय और खर्च दोनों की बचत होती है.

ट्रैफिक चालान मामलों के लिए जिला स्कूल में विशेष व्यवस्था

इस बार तीन लाख से अधिक लंबित ट्रैफिक चालान मामलों के निष्पादन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है. जिला स्कूल परिसर में ट्रैफिक चालान मामलों की सुनवाई के लिए पांच विशेष बेंच स्थापित की गई हैं. यहां ट्रैफिक विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारियों की भी तैनाती की गई है, ताकि मौके पर ही अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन किया जा सके.

जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 तक लंबित ट्रैफिक चालान मामलों को ही इस लोक अदालत में शामिल किया गया है. इन मामलों में 50 प्रतिशत तक की छूट के साथ सेटलमेंट का प्रावधान रखा गया है.

अलग-अलग मामलों के लिए गठित की गईं कुल 31 बेंच

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान भागलपुर में कुल 22 बेंचों का गठन किया गया है. वहीं नवगछिया में सात और कहलगांव में दो बेंच बनाये गये हैं. इन बेंचों पर बैंक ऋण, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद समेत अन्य समझौता योग्य मामलों की सुनवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-मायागंज अस्पताल में नशे में कर्मी का हंगामा, सुरक्षा गार्ड से भिड़ंत के बाद फरार

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
41.1 ° C
41.1 °
41.1 °
28%
2.5m/s
96%
सोम
41 °
मंगल
41 °
बुध
29 °
गुरु
34 °
शुक्र
36 °

अन्य खबरें