🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News : प्रवीण सिंह का पार्थिव शरीर रात आठ बजे पहुंचेगा भागलपुर

Bhagalpur News : भागलपुर में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह के पार्थिव शरीर के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस भवन सहित विभिन्न स्थानों पर व्यवस्था की गई है. समर्थकों और कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह के पार्थिव शरीर के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस भवन सहित विभिन्न स्थानों पर व्यवस्था की गई है. समर्थकों और कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर के आगमन और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं. शनिवार की रात करीब आठ बजे उनका शव भागलपुर पहुंचेगा. इससे पहले दिन में पटना स्थित सदाकत आश्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके बाद शव को सड़क मार्ग से भागलपुर लाया जाएगा, जहां पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक अंतिम दर्शन करेंगे.

भागलपुर कांग्रेस भवन में होगा अंतिम दर्शन

सूचना के अनुसार शनिवार रात प्रवीण सिंह का पार्थिव शरीर दीपनगर स्थित कांग्रेस भवन में रखा जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद शव को पटल बाबू रोड स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा, ताकि परिजन और स्थानीय लोग अंतिम दर्शन कर सकें.

पैतृक गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी

रात में उनका शव पैतृक गांव जिछो ले जाया जाएगा, जहां पूरी रात अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. रविवार को दोपहर में उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और बरारी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा.

समर्थकों में शोक की लहर

प्रवीण सिंह के निधन की खबर से उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में गहरा शोक है. पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे केवल एक नेता नहीं बल्कि सभी के मार्गदर्शक और बड़े भाई जैसे थे. उनके जाने से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है और इस रिक्त स्थान को भरना आसान नहीं होगा. कार्यकर्ताओं ने उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में याद किया जो हमेशा लोगों को आगे बढ़ाने और सहयोग करने के लिए तत्पर रहते थे.

इसे भी पढ़ें-प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन पर राहुल गांधी ने जताया दुख, समर्पण और सेवा को किया याद

इसे भी पढ़ें-कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा नहीं रहे, 40 साल का राजनीतिक सफर थमा

इसे भी पढ़ें-कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की रोड एक्सीडेंट में मौत, दिल्ली से लौटते वक्त हुआ हादसा

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
33 ° C
33 °
33 °
66%
7.2m/s
100%
शनि
34 °
रवि
37 °
सोम
31 °
मंगल
31 °
बुध
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें