विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Voter List: बिहार में वोटर लिस्ट सर्वे पर रोक लगेगी या नहीं? सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी अगली सुनवाई

Bihar Election 2025: बिहार में वोटर लिस्ट सर्वे पर जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में है. चुनाव आयोग को फिलहाल राहत मिली है, लेकिन 28 जुलाई की सुनवाई में बड़ा मोड़ आ सकता है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) पर चल रही राजनीतिक और कानूनी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है. सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इस प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और वह अपना काम करता रहेगा. आयोग को एक हफ्ते के अंदर हलफनामा दाखिल करना होगा. अगली सुनवाई की तारीख 28 जुलाई तय की गई है, जो इस मुद्दे का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है.

सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा- आधार, वोटर ID और राशन कार्ड भी मान्य हो सकते हैं?

सुनवाई के दौरान जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जॉयमाला बागची की पीठ ने दस्तावेजों की मौजूदा सूची को अधूरी बताया. कोर्ट ने कहा कि मतदाता सत्यापन में आधार कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड जैसे सामान्य दस्तावेजों को शामिल किया जाए, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और न्यायपूर्ण हो. हालांकि, आयोग को अधिकार है कि वह किसी दस्तावेज को कारण बताकर खारिज कर सकता है.

याचिकाकर्ता ने क्यों मांगी ‘पूर्ण रोक’, क्या है असली चिंता?

याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट में दलील दी गई कि वे इस पुनरीक्षण प्रक्रिया पर आंशिक नहीं, बल्कि पूर्ण रूप से रोक चाहते हैं. उनका आरोप है कि यह प्रक्रिया भेदभावपूर्ण है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह मांग फिलहाल खारिज कर दी और कहा कि वह चुनाव आयोग के संवैधानिक अधिकारों में हस्तक्षेप नहीं करेगा.

Also Read-AI बना रहा दिमाग को सुस्त, MIT की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

Also Read-ChatGPT से भूलकर भी न पूछें ये 10 सवाल, वरना पड़ सकता है पछताना!

Also Read-AI Edit Genie के साथ Realme 15 Series 24 जुलाई को होगी लॉन्च, विक्की कौशल बने ब्रांड एंबेसडर

Also Read-Samsung ला रहा है AI से लैस फोल्डेबल्स, 9 जुलाई को होगा Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 का जलवा

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
34.2 ° C
34.2 °
34.2 °
54%
4.9m/s
88%
मंगल
37 °
बुध
37 °
गुरु
37 °
शुक्र
37 °
शनि
38 °

अन्य खबरें