वायरल वीडियो

Bihar Rail : ट्रेनों में चेकिंग तेज, एक दिन में 83 यात्रियों से ₹42 हजार वसूले

Bihar Rail : मालदा रेल मंडल में बिना टिकट और अनियमित यात्रा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. साहिबगंज से पिरपैंती रेलखंड तक विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच की गई. कार्रवाई के दौरान 83 मामलों में ₹42,020 का जुर्माना वसूला गया, साथ ही रेलवन ऐप को लेकर जागरूकता भी बढ़ाई गई.

Bihar Rail : मालदा मंडल में बिना टिकट और अनियमित यात्रा के खिलाफ रेलवे ने सख्ती बढ़ा दी है. विभिन्न ट्रेनों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जुर्माना वसूला गया और यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग के लिए जागरूक भी किया गया.

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में चला विशेष अभियान

मालदा रेलवे डिविजन(Malda Railway Division) के मंडल रेलवे प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में 23 फरवरी 2026 को साहिबगंज–शिवनारायणपुर–मिर्ज़ाचौकी–बरहरवा–पीरपैंती रेलखंड पर व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियान का संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में हुआ, जिसमें वाणिज्य निरीक्षक, टिकट जांच दल और Railway Protection Force (RPF) की सक्रिय भागीदारी रही.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अभियान के दौरान विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच की गई. कुल 83 मामलों में बिना टिकट या अनियमित यात्रा पाए जाने पर ₹42,020 का जुर्माना वसूला गया. यह कार्रवाई ब्रह्मपुत्र मेल(Brahmaputra Mail), हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस(Howrah–Jamalpur Express), जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर(Jamalpur–Sahibganj Passenger) सहित अन्य यात्री ट्रेनों में की गई.

स्टेशन पर चला डिजिटल जागरूकता अभियान

टिकट जांच के साथ-साथ मंडल प्रशासन ने साहिबगंज और बरहवां स्टेशनों पर RailOne App को लेकर जागरूकता अभियान भी आयोजित किया. यात्रियों को ऐप डाउनलोड करने और इसके विभिन्न फीचर्स के उपयोग के लिए मार्गदर्शन दिया गया, ताकि टिकटिंग प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाया जा सके.

“RailOne” ऐप में “यूटीएस ऑन मोबाइल” और “रेल कनेक्ट” की सुविधाओं को एकीकृत किया गया है. यात्री एक ही लॉग-इन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.

ऐप में उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं–

  • अनारक्षित (सामान्य), आरक्षित एवं प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग
  • लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस
  • पीएनआर स्थिति की जानकारी
  • कोच एवं प्लेटफॉर्म की जानकारी
  • टिकट निरस्तीकरण और धनवापसी की ट्रैकिंग
  • यात्री फीडबैक और सहायता सेवाएं
  • डिजिटल भुगतान से अनारक्षित टिकट पर 3% छूट

आर-वॉलेट रिचार्ज पर 3% बोनस

रेल मंडल ने बताया कि 1 मार्च 2026 से “यूटीएस ऑन मोबाइल(UTS on Mobile)” ऐप सेवा स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी. यात्रियों से अपील की गई है कि वे 1 मार्च से पहले “रेल वन (RailOne App)” डाउनलोड कर इसका उपयोग शुरू कर दें.

इसे भी पढ़ें-पटना में 2005 बैच के IPS पर शिकंजा, आंध्र प्रदेश पुलिस पहुंची लेने

इसे भी पढ़ें-25 फरवरी को बिहार आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल बॉर्डर के गांवों पर नजर

इसे भी पढ़ें- भूमिहार-ब्राह्मण नाम सरकारी अभिलेख में रहेगा, निगरानी व्यवस्था हाेगी सख्त

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
mist
24 ° C
24 °
24 °
73 %
2.6kmh
40 %
Thu
27 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
35 °
Mon
36 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here