🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,625.61 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,959.40 💵 USD / INR : ₹ 95.44 📈 Sensex : 78,009.25 (0.05%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,625.61 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,959.40 💵 USD / INR : ₹ 95.44 📈 Sensex : 78,009.25 (0.05%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Weather: मार्च की शुरुआत में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में 34 डिग्री पार; दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में मार्च की शुरुआत के साथ ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है. कई जिलों में पारा 34 डिग्री के आसपास पहुंच गया है और रातें भी गर्म होने लगी हैं. मौसम विभाग ने 9 से 11 मार्च के बीच आंधी और बारिश की संभावना जताई है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में मार्च की शुरुआत के साथ ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है. कई जिलों में पारा 34 डिग्री के आसपास पहुंच गया है और रातें भी गर्म होने लगी हैं. मौसम विभाग ने 9 से 11 मार्च के बीच आंधी और बारिश की संभावना जताई है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में मार्च की शुरुआत के साथ ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी महसूस होने लगी है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत दिए हैं.

कई शहरों में तेजी से बढ़ा तापमान

पिछले एक दिन के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया. नालंदा जिले के राजगीर में सबसे अधिक करीब 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ. इसके अलावा वाल्मीकिनगर में 33.4 डिग्री, पटना में लगभग 33.2 डिग्री, बक्सर में 33.1 डिग्री और मोतिहारी में करीब 33 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्तर सामान्य औसत से करीब पांच से छह डिग्री अधिक है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रात के तापमान में भी बढ़ोतरी

सिर्फ दिन ही नहीं, रात का तापमान भी धीरे-धीरे ऊपर जा रहा है. कटिहार में न्यूनतम तापमान लगभग 25.4 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे रात में भी हल्की गर्मी का एहसास होने लगा. वहीं कैमूर में करीब 22.1 डिग्री, पटना में 21.8 डिग्री, सुपौल में 21.3 डिग्री, अररिया के फारबिसगंज में 21.2 डिग्री और मुजफ्फरपुर में करीब 21 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ. दूसरी ओर समस्तीपुर के पूसा क्षेत्र में सबसे कम करीब 17.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

9 से 11 मार्च के बीच मौसम में बदलाव संभव

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में मौसम का रुख बदल सकता है. 9 से 11 मार्च के दौरान तेज हवा, बादल और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है.

उत्तर और पूर्वी बिहार में सावधानी की सलाह

मौसम विशेषज्ञों ने उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर जैसे क्षेत्रों में बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सावधान रहने को कहा गया है. अनुमान है कि 9 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 10 मार्च को उत्तर बिहार और 11 मार्च को पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में बारिश का असर अधिक दिखाई दे सकता है.

इसे भी पढ़ें-बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल दिसंबर तक होगा तैयार, उत्तर-दक्षिण बिहार का सफर होगा आसान

इसे भी पढ़ें-बिहार में खुलेगा जीविका दीदी की ‘आवाज केंद्र’, फोन पर सुनी जाएंगी महिलाओं की समस्याएं

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
30.2 ° C
30.2 °
30.2 °
49%
5.9m/s
100%
शुक्र
33 °
शनि
36 °
रवि
36 °
सोम
29 °
मंगल
31 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें