🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,056.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,761.21 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,056.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,761.21 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

यात्रियों को झटका! IndiGo ने टिकट पर जोड़ा नया फ्यूल चार्ज, 14 मार्च से बढ़ेगा किराया

IndiGo Fare Hike: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यात्रा पर दिखने लगा है. IndiGo ने 14 मार्च से टिकटों पर नया फ्यूल चार्ज लगाने की घोषणा की है.

विज्ञापन

IndiGo Fare Hike: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यात्रा पर दिखने लगा है. IndiGo ने 14 मार्च से टिकटों पर नया फ्यूल चार्ज लगाने की घोषणा की है.

विज्ञापन

IndiGo Fare Hike: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यात्राओं पर भी दिखने लगा है. विमानन कंपनी IndiGo ने घोषणा की है कि 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर अतिरिक्त फ्यूल चार्ज लगाया जाएगा. इसके बाद यात्रियों को पहले के मुकाबले अधिक किराया चुकाना पड़ेगा.

अलग-अलग रूट के लिए अलग फ्यूल चार्ज

एयरलाइन के मुताबिक घरेलू उड़ानों और भारतीय उपमहाद्वीप के भीतर संचालित रूटों पर 425 रुपये का अतिरिक्त ईंधन शुल्क लिया जाएगा. वहीं पश्चिम एशिया के गंतव्यों के लिए यह शुल्क 900 रुपये तय किया गया है.

इसे भी पढ़ें-दूध बेचने वालों के लिए नए नियम, अब लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन के बिना कारोबार मुश्किल

इसके अलावा दक्षिण-पूर्व एशिया, चीन, अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ अन्य सेक्टरों के लिए यात्रियों को 1,800 रुपये फ्यूल चार्ज देना होगा. यूरोप जाने वाली उड़ानों के टिकट पर यह अतिरिक्त शुल्क 2,300 रुपये तक होगा.

एटीएफ महंगा होने से बढ़ा खर्च

एयरलाइन ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण विमानन ईंधन यानी एटीएफ (Aviation Turbine Fuel) की कीमतों में तेजी आई है. किसी भी एयरलाइन के संचालन खर्च में एटीएफ की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत होती है, इसलिए इसकी कीमत बढ़ने से संचालन लागत पर सीधा असर पड़ता है.

कंपनी के अनुसार अगर ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों का पूरा असर टिकट किराए में जोड़ा जाता तो किराया इससे भी ज्यादा बढ़ सकता था. यात्रियों पर बोझ कम रखने के लिए सीमित फ्यूल चार्ज लागू किया गया है.

अन्य एयरलाइनों ने भी लिया फैसला

इससे पहले Air India और Air India Express भी 10 मार्च को अपने टिकटों पर अतिरिक्त ईंधन अधिभार लगाने की घोषणा कर चुके हैं. माना जा रहा है कि ईंधन कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर आगे भी हवाई किराए पर पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें-मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार का भरोसा, LPG-गैस की सप्लाई पर नहीं पड़ेगा असर

इसे भी पढ़ें-मिडिल ईस्ट जंग का भारत में असर, LPG सप्लाई ठप; बेंगलुरु के होटल बंद होने की नौबत

इसे भी पढ़ें-ईरान ने भारत को धन्यवाद कहा, विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में पूरी वजह बताई

Disclaimer: शेयर बाजार में निवेश से जुड़े किसी भी तरह के खरीद-फरोख्त का सुझाव HelloCities24 द्वारा नहीं दिया जाता है. यहां प्रकाशित बाजार विश्लेषण विभिन्न मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज संस्थानों के आकलन पर आधारित होते हैं. निवेश से पहले प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
29 ° C
29 °
29 °
79%
2.1m/s
100%
मंगल
29 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें