🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Dhanbad News: भूली में बंद घर को बनाया निशाना, कार सहित लाखों के जेवरात पर हाथ साफ

Dhanbad News: धनबाद के भूली क्षेत्र में बंद घर में चोरी की घटना सामने आयी, जहां चोरों ने जेवरात और कार समेत लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ किया. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद के भूली क्षेत्र में बंद घर में चोरी की घटना सामने आयी, जहां चोरों ने जेवरात और कार समेत लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ किया. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र अंतर्गत भूली बस्ती रोड स्थित हार्डकोक भट्ठा के पास एक बंद मकान में चोरी की बड़ी घटना सामने आयी है. रविवार रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीतर रखे कीमती सामान के साथ एक कार भी चोरी कर ली. इस घटना में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान की बात सामने आयी है. गृहस्वामी के पड़ोसी द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद जांच शुरू की गयी. घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल देखा गया.

पड़ोसी को सौंपी थी घर की जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार मकान मालिक अशोक श्रीवास्तव अपनी पत्नी के इलाज के लिए पुणे गये हुए थे. जाने से पहले उन्होंने नौ मार्च को घर की देखरेख की जिम्मेदारी पड़ोसी लक्ष्मी नारायण लाल को दी थी. रविवार रात करीब नौ बजे पड़ोसी ने घर में ताला लगाकर अपने घर लौट गये थे. अगले दिन सुबह करीब छह बजे जब वह दूध लेने निकले तो मकान का ताला टूटा हुआ देखा.

घर के अंदर बिखरा मिला सामान

दरवाजा खुला देख अंदर पहुंचने पर अलमारी और बक्सों का सामान बिखरा मिला. इसके बाद उन्होंने तुरंत वीडियो कॉल के माध्यम से गृहस्वामी को पूरी स्थिति की जानकारी दी. घर के अंदर की तस्वीर दिखाने पर पता चला कि कई कीमती आभूषण गायब हैं.

जेवरात और कार की हुई चोरी

चोरी गये सामान में चांदी की पांच जोड़ी पायल, एक कटोरी, एक गिलास, सोने की मांगटीका, नथ, अंगूठी, नोजपिन, चेन और लॉकेट शामिल हैं. इनकी कुल कीमत करीब नौ लाख रुपये बतायी जा रही है. इसके अलावा घर के बाहर खड़ी हुंडई आई10 कार (JH10AC 7324) भी चोर लेकर फरार हो गये.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही भूली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की. जांच के लिए बोकारो से डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका. फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया.

परिवार पुणे में रहकर करा रहा इलाज

बताया गया कि अशोक श्रीवास्तव के बेटे और बहू पुणे में नौकरी करते हैं. वहीं पर वह अपनी पत्नी का इलाज करा रहे हैं. अशोक श्रीवास्तव चार वर्ष पहले लोयाबाद स्कूल के प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हुए थे.

इसे भी पढ़ें-धनबाद वाशरी त्रासदी: मौत बनकर गिरा मलबा, चार मजदूरों की गई जान

इसे भी पढ़ें-धनबाद में 2 पत्नियों के बीच विवाद के बाद भाजपा नेता का शव मिला, इलाके में हड़कंप

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
33 ° C
33 °
33 °
70%
2.6m/s
100%
बुध
36 °
गुरु
37 °
शुक्र
35 °
शनि
36 °
रवि
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

Connect with

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें