विज्ञापन

वायरल वीडियो

धनबाद में अपराधियों का तांडव, मेयर के करीबी शुभम यादव को मारी गोली

Dhanbad Crime News : धनबाद के सोनारडीह में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई और इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Dhanbad Crime News : झारखंड के धनबाद जिले में अपराध की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी. यह वारदात सोनारडीह ओपी क्षेत्र के बेहद नजदीक हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से आसानी से फरार हो गए.

घर में घुसकर मारी गोली

सोनारडीह ओपी से करीब 200 मीटर की दूरी पर शाम के समय अज्ञात अपराधियों ने शुभम यादव (28) के घर में घुसकर उस पर फायरिंग कर दी. अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोग सकते में आ गए. हमलावरों ने शुभम को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फिर मौके से भाग निकले.

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल शुभम को तुरंत कतरास निचितपुर अस्पताल पहुंचाया. वहां हालत गंभीर देखते हुए उसे धनबाद के अशर्फी अस्पताल रेफर किया गया. इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक, उसे सिर और गर्दन में तीन गोलियां लगी थीं, जो जानलेवा साबित हुईं.

मेयर के करीबी के रूप में पहचान

मृतक शुभम यादव को धनबाद के मेयर संजीव सिंह का करीबी बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही मेयर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी नौशाद आलम और बाघमारा एसडीपीओ पीके सिंह सहित कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है.

गिरफ्तारी की मांग और बढ़ता आक्रोश

शुभम की मौत की खबर फैलते ही जनता श्रमिक संघ के कार्यकर्ता और यादव समाज के लोग सोनारडीह ओपी पहुंच गए. लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है.

बढ़ती आपराधिक घटनाओं से चिंता

धनबाद में हाल के दिनों में लगातार अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं. तेतुलमारी के शक्ति चौक इलाके में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के बाद यह दूसरी बड़ी वारदात है. लगातार हो रही घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-धनबाद में कोयला कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, साथी पर रॉड से हमला, इलाके में दहशत

इसे भी पढ़ें-कोरोना के बाद लंबी जंग, 5 साल में एयरलिफ्ट होकर रांची लौटे पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो

इसे भी पढ़ें-झारखंड में वर्षों का इंतजार खत्म; चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के लिए खुला प्रमोशन का रास्ता

इसे भी पढ़ें-निलंबित IAS विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, जेल से रिहाई का आदेश

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
42.5 ° C
42.5 °
42.5 °
25%
1.1m/s
67%
रवि
42 °
सोम
44 °
मंगल
40 °
बुध
30 °
गुरु
32 °

अन्य खबरें