विज्ञापन

वायरल वीडियो

धनबाद में महिला पुलिसकर्मी के घर चोरी, ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले उड़े चोर

Dhanbad News : धनबाद के सरायढेला इलाके में महिला पुलिसकर्मी के घर चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Dhanbad News : सरायढेला थाना क्षेत्र के सहयोगी नगर सेक्टर-03, साबलपुर रोड स्थित एक घर में चोरी की घटना सामने आई है. घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. यह घर महिला पुलिसकर्मी रेखा देवी का बताया जा रहा है, जो इन दिनों परिवार के साथ होली मनाने के लिए बोकारो गई हुई थीं.

घर लौटने पर टूटा मिला ताला

घटना के संबंध में रेखा देवी के पति बबलू विश्वकर्मा ने सरायढेला थाना में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि दो मार्च को घर बंद कर वह बच्चों के साथ अपनी ससुराल चले गए थे. छह मार्च की शाम करीब साढ़े चार बजे जब वह वापस लौटे तो मुख्य गेट की कुंडी टूटी हुई मिली. घर के अंदर प्रवेश करने पर देखा कि कमरों में सामान बिखरा पड़ा था.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अलमारी तोड़कर ले गए जेवर

घर की जांच करने पर पता चला कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने और चांदी के आभूषण तथा नकदी गायब कर दी. चोरी गए सामान में सोने की मांगटीका, नथिया, मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, एक चेन, झुमका और टॉप्स शामिल हैं. इसके अलावा दो जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी का सिक्का और करीब 25 हजार रुपये नकद भी चोर ले गए.

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरी की घटना में शामिल लोगों का सुराग लगाया जा सके.

बताया जाता है कि रेखा देवी झारखंड के जोगता थाना में मुंशी के पद पर कार्यरत हैं.

इसे भी पढ़ें-धनबाद कोयला केस में ED सक्रिय, कारोबारी LB सिंह को दोबारा नोटिस, 9 मार्च को बुलाया

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
41.6 ° C
41.6 °
41.6 °
20%
3.7m/s
100%
मंगल
44 °
बुध
45 °
गुरु
45 °
शुक्र
43 °
शनि
41 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें