🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,339.30 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,940.38 💵 USD / INR : ₹ 95.45 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,339.30 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,940.38 💵 USD / INR : ₹ 95.45 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

दिल्ली गोलीकांड में खगड़िया के युवक की मौत, सम्राट सरकार देगी परिवार को 8 लाख मुआवजा

Delhi Bihari Murder: दिल्ली के द्वारका में पुलिसकर्मी की फायरिंग में बिहार के खगड़िया निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घटना की जांच जारी है.

विज्ञापन

Delhi Bihari Murder: दिल्ली के द्वारका में पुलिसकर्मी की फायरिंग में बिहार के खगड़िया निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घटना की जांच जारी है.

विज्ञापन

Delhi Bihari Murder: दिल्ली के द्वारका इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की फायरिंग से बिहार के खगड़िया निवासी पांडव कुमार की मौत हो गई, जबकि उनका साथी कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी और तनाव का माहौल बन गया.

घटना के बाद सम्राट सरकार ने मृतक के परिवार को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. सरकार ने कहा है कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी और मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जन्मदिन समारोह से लौटते समय हुई घटना

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. यह कार्यक्रम जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में आयोजित था. देर रात करीब दो बजे जब वे वापस जा रहे थे, तभी रास्ते में यह घटना हो गई.

विवाद के बाद अचानक चली गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रास्ते में एक पुलिस हेड कांस्टेबल से युवकों की बहस हो गई. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी नशे की हालत में था. पहले सड़क पर खड़े होने को लेकर सवाल हुआ, फिर विवाद बढ़ता गया और अचानक फायरिंग कर दी गई. इसी दौरान पांडव कुमार को गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्ण घायल हो गया.

मृतक की पहचान और काम

पांडव कुमार मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले थे. वह दिल्ली के उत्तम नगर स्थित प्रजापति कॉलोनी में रहते थे और एक डिलीवरी कंपनी में काम करते थे. वह अपने दोस्त के परिवार के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे.

इलाके में तनाव, पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी हेड कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

जांच जारी, कारणों की पड़ताल

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग किस परिस्थिति में और क्यों की गई. घटना को लेकर पुलिस व्यवस्था और आचरण पर भी गंभीर सवाल उठे हैं.

इसे भी पढ़ें-सिर्फ बिहारी होने की वजह से हत्या, पांडव कुमार केस पर तेजस्वी यादव का हमला, उठाई न्याय की मांग

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
33 ° C
33 °
33 °
70%
5.1m/s
100%
शनि
34 °
रवि
37 °
सोम
30 °
मंगल
31 °
बुध
35 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें