🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,137.75 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,522.16 💵 USD / INR : ₹ 96.06 📈 Sensex : 72,452.28 (-1.95%) 📊 Nifty 50 : 22,692.35 (-0.39%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,137.75 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,522.16 💵 USD / INR : ₹ 96.06 📈 Sensex : 72,452.28 (-1.95%) 📊 Nifty 50 : 22,692.35 (-0.39%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर में किशोर की मौत, एक घायल

Purnia Road Accident : पूर्णिया पूर्व के बेलोरी चौक पर देर रात तेज रफ्तार बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

Purnia Road Accident : पूर्णिया पूर्व के बेलोरी चौक पर देर रात तेज रफ्तार बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

Purnia Road Accident : पूर्णिया पूर्व के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बेलोरी चौक के पास देर रात हुए सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया. तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई, जिसमें एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग मौके पर जुट गए.

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 15 वर्षीय आफताब आलम के रूप में हुई है, जो माधोपारा वार्ड संख्या 26 का रहने वाला था. वह अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था, तभी सड़क किनारे पहले से खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आफताब आलम को मृत घोषित कर दिया. दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर पर घर का सामान जैसे ईंट, टोकरी और बाल्टी लदा हुआ था और वह पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से आकर टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ.

सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़ें-पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार वारंटी दबोचे गए

इसे भी पढ़ें-पूर्णिया के रौटा में नशे में हंगामा कर रहे 5 लोग गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई तेज

इसे भी पढ़ें-पूर्णिया में रानीपतरा चौक पर ठेला दुकान में आग, सामान जलकर खाक

इसे भी पढ़ें-बिहार में NH-107 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौत

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
29 ° C
29 °
29 °
79%
2.1m/s
100%
मंगल
29 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें