🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भाई की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही ट्रेन से नहीं उतरे, अगले स्टेशन पर पकड़े गए 4 शराब तस्कर

Pataliputra Station : जीआरपी ने 31.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. उत्तर प्रदेश से शराब लेकर हाजीपुर जा रहे चारों आरोपी भाई की गिरफ्तारी के बाद पाटलिपुत्र जंक्शन पर उतर गए थे. संदिग्ध हालत में घूमने के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ा और तलाशी में शराब बरामद की.

विज्ञापन

Pataliputra Station : जीआरपी ने 31.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. उत्तर प्रदेश से शराब लेकर हाजीपुर जा रहे चारों आरोपी भाई की गिरफ्तारी के बाद पाटलिपुत्र जंक्शन पर उतर गए थे. संदिग्ध हालत में घूमने के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ा और तलाशी में शराब बरामद की.

विज्ञापन

Pataliputra Station: पाटलिपुत्र जंक्शन पर शराब तस्करी का एक मामला सामने आया है. प्लेटफॉर्म नंबर एक के वीआईपी गेट के पास संदिग्ध स्थिति में घूम रहे चार लोगों पर जीआरपी की नजर पड़ी. पुलिस को देखते ही चारों भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया. तलाशी के दौरान उनके बैग से 31.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

जीआरपी ने चारों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डॉक्टर से दोस्ती, फिर दुष्कर्म केस का डर दिखाकर करोड़ों की डील! 2.03 करोड़ वसूली का आरोप

हाजीपुर पहुंचने से पहले बदला ठिकाना

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र के महिसौर निवासी ओम प्रकाश, गोरखपुर के पूर्दिलपुर निवासी अश्वनी चौधरी, भीटी रावत निवासी कृष्ण मोहन कुमार और कैंपियरगंज क्षेत्र की बजहा निवासी प्रिया कुमारी के रूप में हुई है.

जीआरपी थानाध्यक्ष के अनुसार, चारों उत्तर प्रदेश से वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए शराब लेकर हाजीपुर के जंदाहा जा रहे थे. इसी दौरान हाजीपुर स्टेशन पर शराब के मामले में ओम प्रकाश के भाई को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया.

Pataliputra Station: भाई पकड़ा गया तो चारों पाटलिपुत्र में उतरे

भाई की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद चारों ने हाजीपुर स्टेशन पर उतरने का जोखिम नहीं लिया. ट्रेन आगे बढ़ी तो वे पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंचे और यहां प्लेटफॉर्म नंबर एक के वीआईपी गेट के पास उतरकर निकलने लगे.

लेकिन यहां भी उनकी योजना काम नहीं आई. संदिग्ध गतिविधियों के कारण जीआरपी की नजर चारों पर पड़ गई. पुलिस को देखते ही चारों ने भागने की कोशिश की, मगर जवानों ने पीछा कर सभी को पकड़ लिया.

शिकार करने आए थे, खुद बन गए शिकार… पटना में सुपारी किलर की पीट-पीटकर हत्या

बैग खुला तो निकली 31.5 लीटर शराब

पकड़े जाने के बाद जीआरपी ने चारों के बैग की तलाशी ली. तलाशी के दौरान अलग-अलग बैग से कुल 31.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया और चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

जंदाहा में शराब खपाने की थी तैयारी

पूछताछ में ओम प्रकाश ने पुलिस को बताया कि चारों उत्तर प्रदेश से अंग्रेजी शराब लाकर हाजीपुर के जंदाहा में उसकी तस्करी करते हैं. इस बार भी शराब की खेप जंदाहा पहुंचाने की तैयारी थी.

हालांकि, हाजीपुर में उसके भाई की गिरफ्तारी के बाद पूरा प्लान बदलना पड़ा. चारों पाटलिपुत्र जंक्शन पर उतर गए, लेकिन यहां जीआरपी की कार्रवाई में शराब के साथ पकड़े गए.

पुलिस ने बरामद शराब जब्त कर चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की. पूछताछ पूरी होने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में 12 साल से पुलिस को चकमा दे रहा नक्सली गिरफ्तार, STF की कार्रवाई में मिली सफलता
बिहार की बेटी मिताली प्रसाद ने केदारकांठा शिखर पर लहराया परचम, पर्वतारोहण में एक और उपलब्धि
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
30 ° C
30 °
30 °
74%
3.6m/s
78%
शनि
30 °
रवि
36 °
सोम
35 °
मंगल
34 °
बुध
34 °

अन्य खबरें