🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,477.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,477.21 💵 USD / INR : ₹ 95.40 📈 Sensex : 78,154.25 (-0.49%) 📊 Nifty 50 : 24,471.70 (-0.46%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,477.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,477.21 💵 USD / INR : ₹ 95.40 📈 Sensex : 78,154.25 (-0.49%) 📊 Nifty 50 : 24,471.70 (-0.46%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

डॉक्टर से दोस्ती, फिर दुष्कर्म केस का डर दिखाकर करोड़ों की डील! 2.03 करोड़ वसूली का आरोप

Patna Crime News में डॉक्टर से 2.03 करोड़ रुपये की कथित वसूली का मामला सामने आया है.दुष्कर्म के केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. राजीव नगर पुलिस बैंक लेन-देन, व्हाट्सएप चैट और स्टांप पेपर समेत पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Patna Crime News में डॉक्टर से 2.03 करोड़ रुपये की कथित वसूली का मामला सामने आया है.दुष्कर्म के केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. राजीव नगर पुलिस बैंक लेन-देन, व्हाट्सएप चैट और स्टांप पेपर समेत पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Patna Crime News : पटना में एक डॉक्टर से 2.03 करोड़ रुपये की कथित वसूली का मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है. राजीव नगर थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में डॉक्टर की पत्नी ने मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा इलाके की एक कोचिंग संचालिका, उसके पति और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. शिकायत में दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने, जान से मारने की धमकी देने और लगातार पैसे मांगने के गंभीर आरोप लगाये गये हैं. राजीव नगर पुलिस ने केस दर्ज किये जाने की पुष्टि की है.

दोस्ती से शुरू हुई बातचीत, फिर बढ़ती गयी पैसों की मांग

डॉक्टर की पत्नी की शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2024 में मिठनपुरा स्थित एक कोचिंग संस्थान की संचालिका और उसके पति की डॉक्टर से जान-पहचान हुई. इसके बाद डॉक्टर और महिला के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी.

शिकायत में कहा गया है कि बातचीत के दौरान महिला ने अपनी मां के इलाज के लिए 20 हजार रुपये की मदद मांगी. डॉक्टर ने मदद की. इसके बाद अलग-अलग जरूरतों और बहानों का हवाला देकर रकम मांगे जाने का सिलसिला शुरू हो गया.

आरोप है कि बाद में मिठनपुरा में नया कोचिंग संस्थान शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये की जरूरत बतायी गयी. रकम वापस करने के भरोसे पर डॉक्टर ने कथित तौर पर यह राशि भी दे दी.

Patna Crime News : पैसे देने से इनकार किया तो सामने आयी पुरानी तस्वीर

शिकायत के अनुसार, लगातार रकम मांगे जाने से परेशान होकर डॉक्टर ने आगे पैसे देने से इनकार कर दिया. इसके बाद नवंबर 2025 में उन्हें मुजफ्फरपुर स्थित कार्यालय के पास बुलाया गया.

डॉक्टर की पत्नी का आरोप है कि वहां कोचिंग संचालिका ने डॉक्टर की एक पुरानी सेल्फी दिखायी और उसी के आधार पर उन्हें दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी. शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.

इसके बाद डॉक्टर डर गये और कथित तौर पर अलग-अलग बैंक खातों के जरिये रकम देते रहे. शिकायत में दावा किया गया है कि इस तरह कुल 2.03 करोड़ रुपये लिये गये.

स्टांप पेपर पर लिखवाया, रकम वापस नहीं मांगेंगे

मामला यहीं नहीं रुका. डॉक्टर की पत्नी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि रकम लेने के बाद भी डॉक्टर पर दबाव बनाया जाता रहा. यहां तक कि उनसे स्टांप पेपर पर यह लिखवाया गया कि वह पहले दी गयी रकम वापस नहीं मांगेंगे.

पटना से लापता सरकारी शिक्षक रोहतास से मिले, पुलिस ने चार लोगों को दबोचा

शिकायत के मुताबिक, डॉक्टर ने मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में स्टांप पेपर पर कथित घोषणा भी की. इसके बावजूद पैसे की मांग जारी रहने का आरोप है. शिकायत में कहा गया है कि कभी आत्महत्या करने तो कभी दुष्कर्म का केस दर्ज कराने का डर दिखाकर डॉक्टर से रकम मांगी जाती रही.

पत्नी ने लगाया संगठित गिरोह का आरोप

डॉक्टर की पत्नी ने पुलिस को दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि तीनों लोग मिलकर सीधे-साधे लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलने का काम करते हैं. उन्होंने इसे संगठित गिरोह के तौर पर काम करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.

इसी शिकायत के आधार पर राजीव नगर थाने में कोचिंग संचालिका, उसके पति और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

सीवान में शहजाद अली हत्याकांड में फरार आरोपियों पर शिकंजा, पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार

बैंक खातों से लेकर व्हाट्सएप चैट तक की जांच

पुलिस अब शिकायत में लगाये गये आरोपों की जांच कर रही है. जांच के दौरान बैंक खातों में हुए लेन-देन, व्हाट्सएप पर हुई बातचीत, स्टांप पेपर और अन्य संबंधित दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है.

राजीव नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल, मामले में लगाये गये आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में 12 साल से पुलिस को चकमा दे रहा नक्सली गिरफ्तार, STF की कार्रवाई में मिली सफलता
बिहार की बेटी मिताली प्रसाद ने केदारकांठा शिखर पर लहराया परचम, पर्वतारोहण में एक और उपलब्धि
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
32.1 ° C
32.1 °
32.1 °
54%
2.9m/s
59%
मंगल
32 °
बुध
39 °
गुरु
38 °
शुक्र
36 °
शनि
34 °

अन्य खबरें