विज्ञापन

वायरल वीडियो

कोलकाता : रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 1 और 2 अगस्त को रद्द रहेंगी 8 EMU लोकल ट्रेनें

Kolkata Cancelled Trains : डंकुनी स्टेशन के पास ट्रैक मेंटेनेंस के कारण कई लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. 1 अगस्त की रात से 2 अगस्त की सुबह तक छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान कुल 8 EMU लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी.

विज्ञापन

Kolkata Cancelled Trains : डंकुनी स्टेशन के पास ट्रैक मेंटेनेंस के कारण कई लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. 1 अगस्त की रात से 2 अगस्त की सुबह तक छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान कुल 8 EMU लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी.

विज्ञापन

Kolkata Cancelled Trains : हावड़ा मंडल में ट्रैक के रखरखाव कार्य के कारण रेलवे ने कई EMU लोकल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. डंकुनी स्टेशन के पास ट्रैक मेंटेनेंस के लिए 1 अगस्त की रात 10:30 बजे से 2 अगस्त की सुबह 4:30 बजे तक छह घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान कई लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

कोलकाता से सीधे नेपाल पहुंची पहली कंटेनर मालगाड़ी, भारत-नेपाल व्यापार को मिली नई रफ्तार

इन तारीखों में रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक

रेलवे के अनुसार, डंकुनी स्टेशन के निकट ट्रैक के रखरखाव के लिए 1 अगस्त 2026 को रात 22:30 बजे से 2 अगस्त 2026 की सुबह 04:30 बजे तक छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक निर्धारित किया गया है.

1 अगस्त को रद्द रहेंगी ये EMU लोकल ट्रेनें

ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 1 अगस्त को निम्नलिखित EMU लोकल ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा.

  • हावड़ा से चलने वाली ट्रेन संख्या 37849 और 36087
  • बरुईपारा से चलने वाली ट्रेन संख्या 32414
  • सियालदह से चलने वाली ट्रेन संख्या 32413
  • मासाग्राम से चलने वाली ट्रेन संख्या 36088
  • बर्दवान से चलने वाली ट्रेन संख्या 36860

2 अगस्त को भी रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

2 अगस्त को भी दो EMU लोकल ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा.

  • हावड़ा से चलने वाली ट्रेन संख्या 36811
  • बर्दवान से चलने वाली ट्रेन संख्या 36812

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.

इसे भी पढ़ें-

बंगाल में मेडिकल शिक्षा को मिलेगा बड़ा बूस्ट, 4 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज
अमीरात विमान उतरने के बाद कोलकाता रनवे पर गिरी आकाशीय बिजली, एयरपोर्ट के 2 स्टाफ गंभीर
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
23 ° C
23 °
23 °
64%
2.6m/s
0%
गुरु
23 °
शुक्र
30 °
शनि
29 °
रवि
30 °
सोम
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन