🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,853.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,94,868.38 💵 USD / INR : ₹ 95.14 📈 Sensex : 78,499.17 (-0.58%) 📊 Nifty 50 : 24,570.65 (-0.27%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,853.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,94,868.38 💵 USD / INR : ₹ 95.14 📈 Sensex : 78,499.17 (-0.58%) 📊 Nifty 50 : 24,570.65 (-0.27%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

ममता बनर्जी का काफिला घेरा, कार पर फेंके जूते-चप्पल और कीचड़; बीजपुर में हंगामा

Mamata Banerjee Kanchrapara Protest के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले का बीजेपी समर्थकों ने विरोध किया. ममता बनर्जी की कार पर जूते-चप्पल और कीचड़ फेंके गये तथा ‘चोर-चोर’ के नारे लगाये गये. पुलिस हिरासत में टीएमसी कार्यकर्ता की मौत के बाद ममता पीड़ित परिवार से मिलने कांचरापाड़ा पहुंची थीं.

विज्ञापन

Mamata Banerjee Kanchrapara Protest के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले का बीजेपी समर्थकों ने विरोध किया. ममता बनर्जी की कार पर जूते-चप्पल और कीचड़ फेंके गये तथा ‘चोर-चोर’ के नारे लगाये गये. पुलिस हिरासत में टीएमसी कार्यकर्ता की मौत के बाद ममता पीड़ित परिवार से मिलने कांचरापाड़ा पहुंची थीं.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल के कांचरापाड़ा में रविवार को उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के काफिले के सामने बीजेपी समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते विरोध इतना बढ़ गया कि ममता बनर्जी की कार पर जूते-चप्पल और कीचड़ फेंके जाने लगे. प्रदर्शनकारियों ने ‘चोर-चोर’ के नारे भी लगाये.

घटना बीजपुर विधानसभा क्षेत्र की है. ममता बनर्जी यहां पुलिस हिरासत में हुई टीएमसी कार्यकर्ता बिरजू केवट की मौत के बाद उसके परिवार से मुलाकात करने पहुंची थीं.

900 करोड़ से बनेगा 7 किमी लंबा फ्लाईओवर, EM Bypass से New Town तक आसान होगा सफर

जिस परिवार से मिलने पहुंचीं, वहीं सामने आया विरोध

ममता बनर्जी कांचरापाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 23 की पूर्व टीएमसी पार्षद जेनी शर्मा केवट के घर पहुंची थीं. जेनी शर्मा केवट के पति बिरजू केवट की शनिवार को पुलिस लॉकअप में मौत हो गयी थी.

बिरजू को रंगदारी समेत कई गंभीर आरोपों में हालीशहर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था. कोर्ट से उसे पांच दिनों की पुलिस कस्टडी मिली थी. इसके बाद पुलिस लॉकअप में उसकी मौत हो गयी.

परिवार का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से बिरजू की जान गयी. इसी आरोप के बीच ममता बनर्जी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही इलाके में बीजेपी समर्थकों का विरोध शुरू हो गया.

Mamata Banerjee : काफिला घिरा तो बढ़ी पुलिस की परेशानी

प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी के काफिले को घेर लिया. उनकी गाड़ी की ओर जूते-चप्पल और कीचड़ फेंके गये. इस दौरान लगातार ‘चोर-चोर’ के नारे लगाये गये.

हालात को देखते हुए पुलिस ने ममता बनर्जी के काफिले के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया. काफी मशक्कत के बाद काफिले को वहां से निकाला जा सका.

इस दौरान ममता बनर्जी के साथ लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी और राज्यसभा सांसद डोला सेन भी मौजूद थे. दोनों सांसदों को भी विरोध का सामना करना पड़ा.

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 1 और 2 अगस्त को रद्द रहेंगी 8 EMU लोकल ट्रेनें

हमले के बाद भड़कीं ममता, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

घटना के बाद ममता बनर्जी ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा. उन्होंने पुलिस मंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को भी घेरा.

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बंगाल में पुलिस गुंडों और लंपटों को संरक्षण दे रही है. उन्होंने दावा किया कि उनकी गाड़ी पर बड़े पत्थर और ईंटें भी फेंकी गयीं.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ी जायेगी और केस दर्ज कराया जायेगा. उन्होंने बीजेपी पर इलाके में अशांति फैलाने के लिए गुंडों का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया.

बीजेपी का पलटवार, कहा- लोगों ने खुद किया विरोध

दूसरी ओर बीजेपी ने ममता बनर्जी के आरोपों को खारिज कर दिया. पार्टी का कहना है कि ममता बनर्जी इलाके में तनाव पैदा करने और लोगों को उकसाने के लिए पहुंची थीं.

बीजेपी के मुताबिक, उनके खिलाफ हुआ विरोध किसी सुनियोजित कार्रवाई का हिस्सा नहीं, बल्कि स्थानीय जनता की स्वतःस्फूर्त प्रतिक्रिया थी.

इसे भी पढ़ें-

बंगाल में मेडिकल शिक्षा को मिलेगा बड़ा बूस्ट, 4 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज
अमीरात विमान उतरने के बाद कोलकाता रनवे पर गिरी आकाशीय बिजली, एयरपोर्ट के 2 स्टाफ गंभीर
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.6 ° C
35.6 °
35.6 °
44%
5.2m/s
100%
रवि
36 °
सोम
35 °
मंगल
37 °
बुध
37 °
गुरु
36 °

अन्य खबरें