🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,893.06 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,042.13 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,283.72 (-0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,539.00 (-0.36%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,893.06 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,042.13 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,283.72 (-0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,539.00 (-0.36%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Air India Crash: 28 घंटे बाद ब्लैक बॉक्स बरामद, जांच में मिल सकती है बड़ी सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

Air India Crash: अहमदाबाद में गुरुवार को लंदन के लिए उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के बोइंग 787 विमान का ब्लैक बॉक्स आखिरकार 28 घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार को बरामद कर लिया गया. जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि ब्लैक बॉक्स के जरिए इस भयावह हादसे के कारणों का जल्द पता लगाया जा सकेगा.

28 घंटे बाद मिला ब्लैक बॉक्स, राहत की बड़ी कामयाबी

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि AAIB ने फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर यानी ब्लैक बॉक्स को दुर्घटनास्थल से बरामद कर लिया है. यह हादसे की जांच में बेहद अहम भूमिका निभाएगा.

छत से मिला DFDR, टीम ने दिन-रात किया सर्च ऑपरेशन

AAIB के अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार के 40 से ज्यादा कर्मचारियों और विमानन मंत्रालय की संयुक्त टीम ने मिलकर व्यापक खोज अभियान चलाया. अंततः बीजे मेडिकल कॉलेज के रिहायशी भवन की छत से ब्लैक बॉक्स (DFDR) को सुरक्षित निकाला गया.

ब्लैक बॉक्स खोलेगा हादसे की असली वजहें

फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर विमान की हर उड़ान से जुड़ी तकनीकी जानकारी को रिकॉर्ड करता है — जैसे इंजन की गति, रडार संपर्क, पायलट की बातचीत, सेंसर डाटा आदि. इससे यह जानने में मदद मिलेगी कि उड़ान के शुरुआती कुछ मिनटों में आखिर क्या गड़बड़ी हुई.

जांच में जुटीं NIA और अन्य केंद्रीय एजेंसियां

शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) सहित कई केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया. AAIB ने हादसे की औपचारिक जांच शुरू कर दी है. भारत में नागरिक विमान हादसों की जांच की ज़िम्मेदारी AAIB के पास होती है.

टेकऑफ के कुछ मिनट बाद हुआ था भीषण हादसा

गुरुवार दोपहर एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने लंदन के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. लेकिन कुछ ही मिनट बाद बोइंग 787 विमान शहर के मेघाणी नगर इलाके में बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

241 की दर्दनाक मौत, केवल एक यात्री बचा जिंदा

विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई. एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि सिर्फ एक यात्री इस दुर्घटना में चमत्कारिक रूप से बच पाया. मृतकों में कई बच्चे और विदेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
63%
2.9m/s
6%
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
32 °

अन्य खबरें