विज्ञापन

वायरल वीडियो

Maharashtra: राज ठाकरे की MNS ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग, EVM पर उठाए गंभीर सवाल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव से पहले MNS ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई है. पार्टी ने ईवीएम पर भरोसे को लेकर गंभीर सवाल भी उठाए हैं.

विज्ञापन

Maharashtra News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने राज्य में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग को समर्थन दिया है. एमएनएस का कहना है कि इससे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और जनता का भरोसा मजबूत होगा.

राज्य चुनाव आयुक्त से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

एमएनएस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर अपनी मांगों की सूची सौंपी. इस सूची में वीवीपैट (VVPAT) के इस्तेमाल की बात भी शामिल है. वीवीपैट तकनीक मतदाता को यह सुनिश्चित करने का अवसर देती है कि उनका वोट सही जगह गया है, क्योंकि वोट डालने के बाद पेपर स्लिप पर दिखता है.

इसे भी पढ़ें-उरी में आतंकियों की घुसपैठ नाकाम, एक जवान शहीद, सेना अलर्ट पर

मतदाता सूची पर उठाए सवाल

एमएनएस नेता शिरीष सावंत ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका जताई और कहा कि इसे गंभीरता से देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि चुनाव पूरी तरह पारदर्शी हों, ताकि किसी को भी नतीजों पर शक न हो.” एमएनएस नेता बाला नंदगांवकर ने भी कहा कि जनता लोकतंत्र के खतरे को महसूस कर रही है और बैलेट पेपर से चुनाव कराने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए.

शिवसेना (यूबीटी) का भी समर्थन

शिवसेना (यूबीटी) भी लंबे समय से ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रही है. उनका कहना है कि बैलेट पेपर से जनता का भरोसा बढ़ता है और चुनाव प्रक्रिया पर कोई सवाल नहीं उठता.

इसे भी पढ़ें-

राजस्थान हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों के खिलाफ सख्ती दिखाई, तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, झारखंड में 13 अगस्त को आंधी-बारिश का अलर्ट

डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्स में दाखिला शुरू, ऐसे करें आवेदन

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
48%
4.5m/s
100%
बुध
36 °
गुरु
38 °
शुक्र
38 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें