इस खबर में क्या है?
Petrol Diesel Price : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर तक इजाफा कर दिया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार में भी दिखाई देने लगा है.
Hike in fuel prices; Petrol prices rise from Rs 94.77 to Rs 97.77 per litre, while diesel prices increase from Rs 87.67 to Rs 90.67 per litre pic.twitter.com/sLk3rf6E42
— ANI (@ANI) May 15, 2026
दिल्ली में पेट्रोल 97 रुपये के पार
नई दरें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गयी है. इससे पहले इसकी कीमत 94.77 रुपये थी. वहीं डीजल भी 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है. लगातार बढ़ती कीमतों से वाहन चालकों की चिंता बढ़ गयी है.
दिल्ली में कितनी हो गई तेल की कीमत
- नियमित पेट्रोल ₹94.77 से बढ़कर ₹97.91 प्रति लीटर पहुंच गया है.
- प्रीमियम पेट्रोल का रेट ₹102–104 से ₹105.14–107.14 प्रति लीटर हो गया है.
- नियमित डीजल का रेट ₹87.67 से बढ़कर ₹90.78 प्रति लीटर हो गया.
आम लोगों पर बढ़ेगा बोझ
पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सिर्फ वाहन चलाना ही महंगा नहीं होगा, बल्कि परिवहन लागत बढ़ने का असर रोजमर्रा की वस्तुओं पर भी पड़ सकता है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई जरूरी सामानों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. यानी, हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.
इसे भी पढ़ें-पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे या नहीं? केंद्रीय मंत्री ने दिया संकेत, LPG पर भी कही अहम बात
इसे भी पढ़ें-मनरेगा की जगह लागू होगी नई ग्रामीण रोजगार योजना, 1 जुलाई से लागू; 125 दिन काम की गारंटी

