🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,893.06 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,042.13 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,283.72 (-0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,539.00 (-0.36%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,893.06 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,042.13 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,283.72 (-0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,539.00 (-0.36%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, देखते ही देखते धू-धू कर जले 3 कोच

Rajdhani Express Fire: रतलाम के पास रविवार तड़के तिरुवनंतपुरम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग बी-1 एसी कोच से शुरू होकर दो अन्य डिब्बों तक फैल गई। हालांकि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

विज्ञापन

Rajdhani Express Fire: रतलाम के पास रविवार तड़के तिरुवनंतपुरम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग बी-1 एसी कोच से शुरू होकर दो अन्य डिब्बों तक फैल गई। हालांकि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

विज्ञापन

Rajdhani Express Fire: राजधानी एक्सप्रेस(Rajdhani Express) में रविवार तड़के आग लगने की बड़ी घटना सामने आई. त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में रविवार तड़के भीषण आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हादसा कोटा रेल मंडल क्षेत्र में रतलाम जिले के पास लूणी और विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुआ. आग ट्रेन के बी-1 एसी कोच में लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया. बाद में थर्ड एसी और एसएलआर कोच भी इसकी चपेट में आ गए. हालांकि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है.

वायरल वीडियो यहां देखें

सुबह 5:30 बजे बी-1 कोच से उठा धुआं

ट्रेन संख्या 12431 त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस रविवार सुबह करीब 5:30 बजे दिल्ली की ओर जा रही थी. इसी दौरान बी-1 एसी कोच से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया. कुछ ही क्षणों में आग तेजी से फैलने लगी और कोच धधक उठा. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा. आसपास के क्षेत्रों में भी हड़कंप मच गया.

गार्ड की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन के गार्ड ने लोको पायलट को तुरंत अलर्ट किया. इसके बाद ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया. रेलवे स्टाफ और आरपीएफ जवानों ने तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया. बी-1 कोच में उस समय करीब 68 यात्री सवार थे. रेलवे टीम ने लगभग 15 मिनट के भीतर पूरे कोच को खाली करा लिया. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं मिली.

रेलवे ने बंद की ओएचई लाइन की बिजली

आग की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन की बिजली सप्लाई बंद कर दी. इसके बाद प्रभावित कोचों को ट्रेन से अलग किया गया, ताकि आग अन्य डिब्बों तक न फैल सके. सूचना मिलते ही कोटा रेल डिवीजन से दुर्घटना राहत ट्रेन और एआरएमई टीम को मौके पर रवाना किया गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

यात्रियों के लिए भोजन और अतिरिक्त कोच की व्यवस्था

घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने प्रभावित यात्रियों के लिए भोजन और नाश्ते की व्यवस्था की. पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि बी-1 कोच के यात्रियों को अन्य डिब्बों में समायोजित कर कोटा तक ले जाया जाएगा. इसके बाद ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़कर यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया जाएगा.

दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर असर

इस हादसे के कारण दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा. करीब आधा दर्जन ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. रेलवे की तकनीकी टीम ओएचई लाइन और ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटी रही. अधिकारियों के मुताबिक, ट्रैक क्लियर होते ही रेल संचालन सामान्य कर दिया जाएगा.

शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा संभावित कारण

रेलवे अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है. हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. रेलवे प्रशासन ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं.

इसे भी पढ़ें-घटती जनसंख्या पर बड़ा फैसला, तीसरे बच्चे पर 30 हजार और चौथे पर 40 हजार देगी सरकार

इसे भी पढ़ें-NEET-UG पेपर लीक केस: CBI ने लेक्चरर को किया गिरफ्तार, मास्टरमाइंड नेटवर्क का खुलासा

इसे भी पढ़ें-पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG ने भी दिया महंगाई का झटका; 2 रुपये बढ़ी कीमत

इसे भी पढ़ें-देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, 3 रुपये महंगा हुआ फ्यूल

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
27.6 ° C
27.6 °
27.6 °
76%
3.3m/s
3%
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें