14.1 C
Delhi
Thursday, January 15, 2026
- Advertisment -

ब्रेकिंग वीडियो

Plane Crash: ओडिशा में ATC से संपर्क टूटने के बाद खुले मैदान में फोर्स लैंडिंग, 9-सीटर प्राइवेट विमान क्रैश

Plane Crash : ओडिशा में शनिवार को बड़ा विमान हादसा सामने आया. ATC से संपर्क टूटने के बाद 9-सीटर प्राइवेट विमान क्रैश हो गया. हादसे में घायल सभी यात्रियों का अस्पताल में इलाज जारी है.

Plane Crash: ओडिशा में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा एक 9-सीटर प्राइवेट विमान रास्ते में तकनीकी समस्या का शिकार हो गया. उड़ान के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूटने के बाद विमान का काफी देर तक कोई सुराग नहीं मिल पाया. बाद में पुष्टि हुई कि विमान ने राउरकेला के नजदीक एक खुले मैदान में आपात लैंडिंग की.

इस विमान में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें चार यात्री और दो क्रू मेंबर शामिल थे. हादसे में सभी को बचा लिया गया, हालांकि सभी को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए राउरकेला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

डिप्टी फायर ऑफिसर उमाकांत नायक ने बताया कि ATC से संपर्क टूटने के बाद कुछ समय तक विमान की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी. बाद में जानकारी मिली कि पायलट ने हालात को भांपते हुए विमान को सुरक्षित स्थान पर उतार दिया. उन्होंने पायलट की तारीफ करते हुए कहा कि समय पर लिए गए फैसले से एक बड़ा हादसा टल गया. राहत एवं बचाव टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें-कैमरे में कैद भूकंप की दहशत, जलते-बुझते नजर आए बल्ब, कांपी धरती

इसे भी पढ़ें- संगम तट पर माघ मेला, मिनी कुंभ जैसा उत्सव – फोटो और वीडियो में देखें

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, दिए बेहतर इलाज के निर्देश

राउरकेला के पास हुई इस घटना पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से सभी यात्री सुरक्षित हैं, जो राहत की बात है. मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

DGCA और AAIB को दी गई सूचना, कंट्रोल रूम सक्रिय

विमान की आपात लैंडिंग की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA), नागरिक उड्डयन मंत्रालय और अन्य संबंधित एजेंसियों को दे दी गई है. तय नियमों के अनुसार, एयरलाइन द्वारा डीजीसीए और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी.

वाणिज्य एवं परिवहन विभाग के अंतर्गत नागरिक उड्डयन निदेशालय ने जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर यात्रियों को हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. स्थिति की निगरानी के लिए निदेशालय में एक नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय किया गया है.

इसे भी पढ़ें-8वें वेतन आयोग से राज्य कर्मचारियों को कब मिलेगा फायदा, एरियर पर क्या है तस्वीर?

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ बुल्डोजर एक्शन, विरोध करने वाले 10 लोग पुलिस हिरासत में

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
21 ° C
21 °
21 °
37 %
3.1kmh
0 %
Thu
22 °
Fri
22 °
Sat
24 °
Sun
25 °
Mon
27 °

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here